ब्रेकिंग न्यूज

अब सुनाम में जहरीली शराब ने बरपाया कहर, पांच लोगों की जान गई, कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

22-Mar-2024
नई दिल्ली( शोर संदेश )। संगरूर के गांव गुज्जरां के बाद सुनाम में जहरीली शराब ने कहर बरपा दिया है। यहां पांच लोगों की मौत हो गई है और करीब एक दर्जन लोगों की हालत खराब है। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब के जिस ब्रांड ने गुज्जरां में आठ जिंदगियों को लील लिया है, उसी ब्रांड की शराब ने सुनाम में कहर बरपाया है। मरने वालों में जखेपल निवासी ज्ञान सिंह के अलावा सुनाम टिब्बी रविदास पुरा निवासी लछा सिंह, गुरमीत सिंह, बुद्धू सिंह, लच्छा सिंह और दर्शन सिंह शामिल हैं। परमजीत सिंह, साड़ी सिंह, भोला सिंह, रविनाथ, बूटा सिंह, कर्मजीत सिंह, दर्शन सिंह, रफी नाथ, लछमन सिंह की हालत गंभीर है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनदीप सिंह संधू अपनी टीमों के साथ टिब्बी रविदास पुरा बस्ती में पहुंचे। पुलिस ने चप्पे चप्पे की छानबीन की और इस दौरान उन्हें जहरीली शराब की कुछ बोतलें भी मिलीं हैं। इन बोतलों का ब्रांड, गुज्जरां में मिली शराब वाला ही बताया जा रहा है। डीएसपी मनदीप सिंह संधू ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यहां काफी लोग बीमार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी बस्ती में पहुंच गई हैं। इस दौरान मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक गुरमीत सिंह के परिजनों ने कहा कि उन्हें योग्य मुआवजा व सरकारी नौकरी दें।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account