ब्रेकिंग न्यूज

नवरात्रि के तीसरे दिन पीएम मोदी ने कहा-देवी मां के आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में सकारात्मकता का हो संचार

24-Sep-2025
नई दिल्ली (शोर संदेश)। शारदीय नवरात्रि का बुधवार को तीसरा दिन है और पूरे देश में भक्त मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवी मां के आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में सकारात्मकता का संचार हो।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नवरात्रि का तीसरा दिन शांति, साहस और निर्भीकता की प्रतीक मां चंद्रघंटा की आराधना को समर्पित है। देवी मां के आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में सकारात्मकता का संचार हो। उनकी कृपा देशभर के मेरे परिवारजनों के लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए, यही कामना है। उन्होंने एक्स पर भारतीय पार्श्व गायिका मैथिली ठाकुर द्वारा गाया महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम का वीडियो भी साझा की हैं।
आज शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की साधना से भक्तों के जीवन से दुख, दरिद्रता और भय दूर हो जाते हैं। मां का यह स्वरूप सौम्यता और शांति का प्रतीक माना जाता है। मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक को अलौकिक शक्ति प्राप्त होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
देश भर में मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग मां के दर्शन के लिए फूल, नारियल, जल और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु माता के दर्शन कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं। 
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account