ब्रेकिंग न्यूज

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी तक *

15-Jan-2021

00 निर्धारित तिथि तक आवेदन की कार्यवाही पूरी नहीं होने पर संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार
जगदलपुर (शोर सन्देश) अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन की जा सकती है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विवेक दलेला ने बताया कि जिले में संचालित सभी शासकीय अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग काॅलेज, आईटीआई और पाॅलिटेक्निक काॅलेज के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत आदिवासी विकास विभाग के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र शिक्षा सत्र 2020-21 में छात्रवृत्ति के आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही एक जनवरी से 20 जनवरी तक की जा रही है। http://mpsc.mp.nic.in/CGPMS वेबसाईट के माध्यम से आवेदन, संस्थाओं का प्रस्ताव स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद शिक्षा सत्र 2020-21 की पोस्ट मैट्रिक छात्रावृत्ति के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। और प्रस्ताव स्वीकृति की कार्यवाही का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहाकि निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूरी नहीं करने पर यदि विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहेंगे, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account