ब्रेकिंग न्यूज

*चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री हुई मौत*

18-Oct-2021

रायपुर (शोर संदेश) रायपुर रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने वाले एक यात्री के साथ बड़ा हादसा हो गया। यात्री प्लेटफार्म से नीचे गिर गया। जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट आई। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक प्लेटफॉर्म नंबर 2 से गुजर रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे गया। गंभीर रूप से घायल यात्री की स्टेशन में ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर युवक की मौत के बाद 108 एंबुलेंस युवक को ले जाने से मना कर दिया। जीआरपी पुलिस ने मामले में आत्महत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account