ब्रेकिंग न्यूज

*पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, कहा : भारतीय खेल के लिए खास क्षण*

24-Jul-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारत के नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का अपना पहला मेडल जीत लिया है। रविवार सुबह हुए फाइनल मुकाबले में नीरज ने चौथे प्रयास में 88.13 मीटर दूर भाला फेंक कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। हालांकि फाइनल इवेंट में उनका दो प्रयास फाउल रहा बावजूद इसके उन्होंने भारत के खेल प्रेमियों को निराश नहीं किया और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को पहला सिल्वर मेडल दिला दिया। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ब्रोंज मेडल रहा था जो 2003 पेरिस वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में अंजू बाबी जार्ज ने दिलाया था। नीरज के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐतिहासिक मेडल जीतने के लिए शुभकामनाएं दी है और इस क्षण को भारतीय खेल के लिए खास क्षण बताया है। ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने उन्हें बधाई दी है और आगे के लिए शुभकामनाएं दी है।

 


 

पूर्व खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि वर्ल्ड एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट और दूसरे भारतीय एथलीट बनने के लिए उन्हें शुभकामनाएं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीरज के इस ऐतिहासिक मेडल पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

 

 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account