ब्रेकिंग न्यूज

‘विकसित भारत’ पर पीएम मोदी का फोकस, 27 फरवरी को बजट पश्चात वेबिनार को करेंगे संबोधित

27-Feb-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को प्रातः लगभग 11:30 बजे “विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त” विषय पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस वेबिनार में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ावा देने, अवसंरचना विकास, बैंकिंग क्षेत्र में सुधार, वित्तीय ढांचे को सुदृढ़ करने, पूंजी बाजारों को मजबूत बनाने और कर सुधारों के जरिए नागरिकों के जीवनयापन को अधिक सरल व सुगम बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
यह वेबिनार केंद्रीय बजट 2026-27 से उभरने वाले प्रमुख विषयों पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनारों की श्रृंखला का पहला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए प्रतिभागियों से संरचित प्रतिक्रिया प्राप्त करना और वित्त वर्ष 2026-27 के बजट घोषणाओं के परिणामोन्मुखी कार्यान्वयन को सुदृढ़ करना है।
वेबिनार में उद्योग, वित्तीय संस्थानों, बाजार प्रतिभागियों, सरकार, उद्योग नियामकों और शिक्षा जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन सभी हितधारकों के व्यावहारिक अनुभव और अंतर्दृष्टि के आधार पर प्रमुख बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन मार्गों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account