ब्रेकिंग न्यूज

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा समारोह में होंगे शामिल*

22-Oct-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) आज महाषष्ठी के अवसर पर पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाले दूर्गा पूजा समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी। इस समारोह में वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।

इस दौरान पीएम मोदी एक विशेष शुभेच्छा संदेश भी जारी करेंगे। दोपहर 12 बजे राज्य में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत के मौके पर लोगों को `पूजोर शुभेच्छा` (पूजा की शुभेच्छा) कार्यक्रम के तहत संदेश देंगे। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा था, ``दुर्गा पूजा अच्छाई की बुराई पर जीत का एक पवित्र उत्सव है। मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि वह सभी को शक्ति, आनंद और अच्छी सेहत का आशीर्वाद दें।` उन्होंने कहा, ``कल बंगाली लोगों के दुर्गोत्सव का महाषष्ठी है। इस विशेष दिन के अवसर पर मैं कल दोपहर 12 बजे पश्चिम बंगाल के अपने सभी भाई-बहनों को शुभेच्छा प्रेषित करूंगा और साथ ही पूजा का आनंद साझा करूंगा। आप भी इस कार्यक्रम से जुड़िए।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account