ब्रेकिंग न्यूज

पीएम मोदी आज देंगे काशी को दिवाली का उपहार, करेंगे 614 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास*

09-Nov-2020

वाराणसी (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दिवाली का तोहफा देने जा रहे हैं। मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काशी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 614 करोड़ रुपये है। इस कार्यक्रम के दौरान मोदी इन परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इस अवसर पर मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

00 इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
बतादें की मोदी सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का प्रबंध, बहुउद्देशीय बीज भंडार गृह, 100 मीट्रिक टन कृषि उपज क्षमता वाले गोदाम, आईपीडीएस चरण-2, संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिये एक आवास, वाराणसी शहर के स्मार्ट लाइटिंग कार्य, 105 आंगनवाड़ी केंद्र और 102 गौ आश्रय केंद्रों जैसी तमात परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा मोदी दशाश्वमेध घाट और खिड़किया घाट का पुनर्विकास, पीएसी पुलिस बल के लिए बैरक, काशी के कुछ वार्डों का पुनर्विकास, बनिया बाग में पार्क के पुनर्विकास के साथ पार्किंग सुविधा, गिरिजा देवी संस्कृत शंकुल में बहुउद्देश्यीय हॉल के उन्नयन सहित शहर में सड़कों की मरम्मत और पर्यटन स्थलों के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account