ब्रेकिंग न्यूज

गांजा बेचते पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

04-Nov-2024
अंबिकापुर। ( शोर संदेश ) सरगुजा जिले के सीतापुर थाना पुलिस ने 5.88 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय नाई और उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी के रूप में हुई है, जिनके पास से 60,000 रुपये मूल्य का गांजा बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार 2 नवंबर 2024 को सीतापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अमलभिट्टी दरिमा निवासी संजय नाई और उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी, जो पहले भी गांजा तस्करी में पकड़े जा चुके हैं, पत्थलगांव क्षेत्र से अवैध गांजा लेकर रायगढ़ से सासाराम जाने वाली सिंह बस से सीतापुर होते हुए अपने गांव जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सूर तिराहा पर बस को रोक कर जांच की। बस में यात्रा कर रहे संजय नाई (उम्र 39 वर्ष) और उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी (उम्र 34 वर्ष) को बस से उतार कर पूछताछ की गई। उनकी तलाशी लेने पर उनके बैग से कुल 5 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह गांजा पत्थलगांव से खरीदा गया था और उसे तस्करी के उद्देश्य से लाया जा रहा था।इस मामले में पर्याप्त सबूत मिलने पर सीतापुर थाने में अपराध क्रमांक 317/24 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account