नई दिल्ली (शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तैयार परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा और 11.25 बजे तक चलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।
वहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और मदन कौशिक के अलावा विधायक हरिद्वार (ग्रामीण) स्वामी यतीश्वरांद और बीएचईएल रानीपुर के विधायक आदेश चौहान को भी कार्यक्रम का आमंत्रण दिया गया है। वे सभी अलग-अलग परियोजना स्थलों पर मौजूद रहेंगे।
00 इन छह परियोजनाओं का होगा लोकार्पण.
कार्यक्रम को लेकर परियोजना निदेशक उदय राज सिंह ने बतया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम जिन छह परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें हरिद्वार जिले के जगजीतपुर में 68 एमएलडी एसटीपी, 27 एमएलडी का अपग्रेडेशन एसटीपी और सराय में 18 एमएलडी का एसटीपी, शामिल है।
वहीं प्रधानमंत्री चंडीघाट पर गंगा अवलोकन म्यूजियम, ऋषिकेश में लक्कड़घाट पर 26 एमएलडी के एसटीपी, चंद्रेश्वर नगर में 7.5 एमएलडी और मुनि की रेती चोर पानी में पांच एमएलडी एसटीपी, बदरीनाथ में एक एमएलडी और 0.01 एमएलडी एसटीपी शामिल हैं।