ब्रेकिंग न्यूज

पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में महिला की हुई थी मौत

13-Dec-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। थोड़ी देर पहले खबर आई थी कि पुलिस उनके घर पहुंची है और फिर एक्टर को गाड़ी में थाने ले जाते देखा गया। अब पुलिस ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि एक्टर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल मूवी रिलीज से एक दिन पहले प्रीमियर रखा गया था जिसमें एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो गए और भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर अल्लू अर्जुन पर FIR दर्ज की गई थी।
क्या है पूरा मामला?
चार दिसंबर की रात को पुष्पा 2 की रिलीज से पहले संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां एक्टर को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। इस दौरान 35 वर्षीय महिला जिनका नाम रेवती बताया जा रहा की मौत हो गई थी। महिला का 13 वर्षीय बेटा भी हादसे में घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account