ब्रेकिंग न्यूज

कृषि बिल के विरोध में आज राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली*

04-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) कृषि संबंधी बिलों के विरोध में विपक्षी पार्टियांं लगातार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज इस कानून के खिलाफ पंजाब में बड़ी ट्रैक्टर रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में करीब 5 हजार से अधिक ट्रैक्टरों के शामिल होने की संभावना है। आज से शुरू हो रही ये रैली 6 अक्टूबर तक चलेगी।

कृषि कानून को विरोध में हो रही इस रैली में बड़ी तादात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों और नेताओं के एकत्रित होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां करीब 10 हजार से अधिक पुलिस बलों की तैनाती की गई है। राहुल गांधी की यह ट्रैक्टर रैली पंजाब के मोगा से शुरू होगी, जिसके बाद हरियाणा के रास्ते होते हुए यह दिल्ली में खत् होगी। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account