leave a comment
नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, `विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं।`
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, `अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, दशहरा के इस पावन अवसर पर आपको एवं आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ!`