ब्रेकिंग न्यूज

6 प्वाइंट के जरिए राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- मोदी शासन में बर्बाद हो गया है देश*

02-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना, इकोनॉमी और चीन की घुसपैठ के मुद्दे पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कहा कि भारत मोदी मेड डिजास्टर्स (मोदी की बनाई हुई आपदाओं) के बीच फंसा हुआ है। राहुल ने ऐसे 6 मुद्दे गिनाए जिनमे जीडीपी में 23.9% की ऐतिहासिक गिरावट, 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, 1 करोड़ लोगों की नौकरियां गईं, केंद्र सरकार, राज्यों को उनका बकाया जीएसटी पेमेंट नहीं कर रही, कोरोना के हर रोज सबसे ज्यादा केस और मौतें तथा सीमाओं पर बाहरी घुसपैठ जैसे मुद्दों से केंद्र पर वार किया

3 दिन पहले भी साधा था सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता ने 30 अगस्त को एक वीडियो रिलीज कर कहा था `भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। असत्याग्रही इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन इन-फॉर्मल इकोनॉमी पर हमले के 3 बड़े उदाहरण हैं।`
कांग्रेस में चल रहे कलह पर चुटकी लेते हुए भाजपा ने यह बात कही थी। जी-23 का मतलब कांग्रेस के उन 23 नेताओं से था, जिन्होंने पार्टी में बड़े बदलाव करने की जरूरत बताते हुए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account