ब्रेकिंग न्यूज

राज्य में 15 अक्टूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल*

06-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश)। अनलॉक 5 में केंद्र सरकार ने राज्यों को स्कूल खोलने और बंद करने का अधिकार दिया है। केंद्र की दिशा निर्देश के अनुसार प्रदेश सरकार ने आज स्पष्ट किया कि 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि सभी स्कूल प्रमुखों और अभिभावकों से सहमति लेने के बाद ही तय होगा कि स्कूल खोला जाए या नहीं। वहीं स्कूल खोलने के बाद भी ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेगी। ज्ञात हो कि कोरोना के बीच अनलॉक-5 के तहत शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर के बाद स्कूल, कोचिंग संस्थान खोलने को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश में राज्यों को अधिकार दिए हैं कि वे अपने स्तर पर चर्चा कर स्कूल को खुलने का आदेश दे सकते हैं। फिलहाल प्रदेश में अभी स्कूल बंद रहेंगे। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account