ब्रेकिंग न्यूज

*छत्तीसगढ़ की श्रीति हलधर बनी मिसेज दिवा इंडिया*

25-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)। महिला दिवस पर नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति को सम्मानित किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यों के लिए वनिता सोनकर को सम्मान मिला। अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन सोहेल शेख द्वारा किया गया था, जिसमें अतिथि टीवी अभिनेत्री स्नेहल राय व दर्शन सिंह थे, जिनके हाथों विजेताओं को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रायपुर छत्तीसगढ़ की समाजिक कार्यकर्ता पायल नागरानी को लिडिंग वुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं मिसेज दिवा इंडिया का खिताब श्रीति हलधर को मिला। छत्तीसगढ़ की महिलाओं का दूसरे राज्यो में अवार्ड व सम्मान प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ये कहना है पायल नागरानी का, जिन्हें लीडिंग वुमन अवार्ड मिला,पायल नागरानी बताती है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और शामिल होने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है। अब महिलाएं हर क्षेत्र में स्वयं को साबित कर चुकी है। महिलाओं को अपने रुचि अनुसार क्षेत्रों में आगे आना चाहिए ।

 

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account