ब्रेकिंग न्यूज

कलेक्टर ने संकल्प शिक्षण संस्था प्रगति प्रतिवेदन के संबंध में ली बैठक*

02-Jan-2021

00 10 वीं के 4 12 वीं के 1 विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में बनाया स्थान

जशपुरनगर (शोर सन्देश कलेक्टर ने अपने कक्ष में संकल्प शिक्षण संस्थान के प्रगति प्रतिवेदन के संबंध में बैठक लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने वर्ष 2019-20 में प्राप्त आबंटन, किए गए खर्चे की जानकारी, स्कूल के परीक्षा परिणाम के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 10 वीं, 12वीं के बच्चों को संकल्प संस्था में मार्गदर्शन देने के संबंध में विद्यार्थियों के पालकों से लिखित अनुमति लेकर ही संस्था बुलाए। यदि बच्चों के पालकों की लिखित अनुमति नहीं है तो उन्हें संस्था नहीं बुलाने कहा गया। मार्गदर्शन देने के दौरान कोरोना संक्रमण के सभी नियमों और मापदण्डों का पालन करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही संकल्प संस्था परिसर में सायकल स्टैण्ड बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए है। संस्था के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रथम एजेंडा के रूप में संस्थान के वित्तिय वर्ष 2020-21 में हुए व्यय का विवरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान का गत वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम और प्रतियोगी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा था। जिसमें 4 बच्चे 10 वीं की प्रावीय सूची में और 1 विद्यार्थी 12 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रावीय सूची में स्थान प्राप्त किए थे। इसी प्रकार इस वर्ष जे... मेन्स परीक्षा के आधार पर 8 विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रौद्यौगिक संस्थान में प्रवेष पाने में सफल रहे हैं। समिति ने संकल्प शिक्षा संस्थान की गतवर्ष की उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया गया। इसके अलावा स्टॉप क्वार्टर के लिए टॉयलेट निर्माण कराए जाने संबंध में निर्णय लिया गया। एजेंडा के अंतिम बिन्दु पर चर्चा पश्चात शिक्षा संस्थान के कोंचिग षिक्षकों का मानदेय 10 प्रतिशत् वृद्धि करने पर सहमति हुई। इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर और आदिमजाति विभाग सहायक आयुक्त आकांक्षा त्रिपाठी थी।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account