ब्रेकिंग न्यूज

*कंपनी का काला जहर ग्रामीणों को दे रहा नई-नई बीमारियां*

28-Apr-2023

रायगढ़ (शोर संदेश)। इंदिरा बिहार से तमनार जाने वाले आसपास के क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से ज्यादा छोटी बड़ी कंपनियां संचालित हो रही हैं। जिससे कंपनियों से निकालने वाला काला धुआं पर्यावरण के लिए खतरा तो है ही है, क्षेत्र के पेड़-पौधे में भी बड़ी-बड़ी राख की चादर सी बीच गई है। बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियां भी फैल रही हैं।ग्रामीणों की मानें तो कई बार पर्यावरण अधिकारी और तात्कालिक कलेक्टर भीम सिंह को इस बारे में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम लोग तिल-तिल कर मरने को मजबूर हैं। जानकारों की मानें तो क्षेत्र में शिव शक्ति, शाकंभरी स्टील, मां मणिका स्टील सहित आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियां हैं और कई ऐसी कंपनी है जो कंपनी मापदंड के हिसाब से नहीं चल चलतीं या फिर यूं कहें कि नियमों की धज्जियां उड़ाने में कंपनी प्रबंधक का बहुत बड़ा हाथ है। जानकार मानते हैं कि छोटी से छोटी कंपनी के चिममनी की लंबाई कम से कम 80 मीटर से ऊपर होना चाहिए। कुछ कंपनियों की चिमनी की लंबाई भी कम है, जो आकाश में उड़ने वाला जहरीला धुआं नहीं उड़ पाता है, जो इन कारणों में से एक है। जिससे क्षेत्र में नाना प्रकार की नई-नई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। पर्यावरण भी असंतुलित होते चले जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि अब हमारा सब्र का बांध टूटते चले जा रहा है, किसी भी समय हम लोग कंपनी प्रबंधक के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधक की होगी।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account