ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना काल में खुला मां वैष्णो देवी का दरबार, आज से यात्रा शुरू*

16-Aug-2020

कटरा (शोर सन्देश) कोरोना संकट के बीच श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। वैष्णो देवी की यात्रा आज से शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के चलते बीते 18 मार्च को वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। पांच महीने के इंतजार के बाद आज यानि 16 अगस्त से श्रद्धालु फिर से मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे। कोरोना के सख्त नियमों के साथ यात्रा शुरू हो रही है। फिलहाल यात्रा के पहले चरण में प्रतिदिन सिर्फ 2,000 श्रद्धालु ही दर्शन कर पाएंगे। जम्मू-कश्मीर राज्य प्रशासन ने गत मंगलवार को राज्य के धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति देने के साथ स्पष्ट और सख्त दिशा निर्देश जारी किए थे। राज्य प्रशासन की हरी झंडी मिलने के बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 16 अगस्त से वैष्णो देवी यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है।

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account