ब्रेकिंग न्यूज

प्रधानमंत्री ने मां कालरात्रि का किया स्मरण, देशवासियों के लिए मांगा साहस और सफलता का आशीर्वाद

25-Mar-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां कालरात्रि से आशीर्वाद मांगा और कामना की कि उनकी कृपा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध करे। उन्होंने कहा कि देवी की आराधना से भक्तों में नया आत्मविश्वास पैदा होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
प्रधानमंत्री ने मां कालरात्रि की स्तुति में एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, जिसमें देवी के स्वरूप और उनकी शक्ति का वर्णन किया गया है-
“वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥”
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवी की पूजा से भक्तों में नया आत्मविश्वास आता है और वे ऊर्जा के एक नए अहसास से भर जाते हैं। यह शक्ति जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, “मां कालरात्रि को नमन! उनके आशीष से सबका जीवन साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।”





















 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account