ब्रेकिंग न्यूज

राज्यसभा में सभापति धनखड़ और खरगे के बीच हुई तीखी बहस, सदन में जबरदस्त हंगामा

13-Dec-2024
नई दिल्लीः  ( शोर संदेश )  राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर शुक्रवार को सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सदन के चेयरमैन धनखड़ और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस हुई। जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। किसी से झुकता नहीं हूं। मैंने बहुत बर्दाश्त किया। मैंने सभी की इज्जत की। उन्होंने खरगे से कहा कि हम आपसे अपील करता हूं कि आप लोग हमसे मेरे चेंबर में आकर मिले। 
सभापति ने कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा कि आप लोगों को पीड़ा होती है कि इस कुर्सी पर एक किसान का बेटा कैसे बैठा है। मैं देश के लिए जान दे दूंगा, लेकिन झुकूंगा नहीं। मैंने कभी भी किसी सदस्य को इज्जत देने में कोई कमी नहीं की। अगर विपक्ष मेरे पास नहीं आ सकता तो हम उनके पास जा जाने को तैयार हूं।
चेयरमैन जगदीप धनखड़ का जवाब देते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जन खरगे ने कहा कि आपने संविधान की धज्जियां उड़ाई। हम आपकी तारीफ करने यहां पर नहीं आए। आप नियम के हिसाब से सदन को चलाएं। खरगे ने धनखड़ से कहा कि अगर आप किसान के बेटे हैं तो हम भी किसान और मजदूर के बेटे हैं। 
मल्लिकार्जुन खरगे ने धनखड़ से कहा कि आप संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं। आपने मेरा अपमान किया, मैं आपकी इज्जत कैसे करूं। आप विपक्षी सांसदों का अपमान करते हैं। हम आपकी तारीफ सुनने नहीं आए हैं। 
उधर, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी अब किसानों की बात करती है। जिस पार्टी के हाथ 750 किसानों के खून से रंगे हैं। वह पार्टी किसानों के हित की बात कर रही है। सदन में विपक्ष और सरकार के बीच आरोप प्रत्यारोप लगातार जारी रहा। राज्यसभा में लगातार भारी हंगामे की कारण चेयरमैन धनखड़ ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सदन गुरुवार को भी हंगामे के कारण स्थगित कर दिया गया था। 
 

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account