ब्रेकिंग न्यूज

अमेरिका में पांच अगस्त को टाइम्स स्क्वायर होगा पूरी तरह राम-मय, जानिये कैसे चल रही तैयारी*

01-Aug-2020

दिल्ली (शोर सन्देश) अमेरिका में पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर में विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम और भव्य राम मंदिर के थ्रीडी फोटोज प्रदर्शित किए जाएंगे और पूरे टाइम्स स्क्वायर को राममय कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि इस ऐतिहासिक क्षण को संजोने वाला अमेरिका में अपनी तरह का ये अनोखा आयोजन होगा। अमेरिका में रहने वाले भारतीय न्यूयार्क में पांच अगस्त को ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं। जब अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे उसी समय टाइम्स स्क्वायर को राममय किया जाएगा।  आयोजकों ने कहा कि विशाल नैस्डेक स्क्रीन के अलावा 17,000 वर्ग फीट वाली एलईडी स्क्रीन पर थ्री डी चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी मेंजय श्री रामप्रदर्शित किया जाएगा और भगवान राम के चित्र और वीडियो, मंदिर की संरचना के थ्री डी चित्र तथा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिलान्यास करने के फोटोज कई होर्डिंग्स पर प्रदर्शित किए जाएंगे। भारतीय समुदाय के लोग पांच अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर बड़ी तादाद में एकत्र होकर उत्सव मनाएंगे और मिठाइयां बाटेंगे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account