ब्रेकिंग न्यूज

परीक्षा संचालन के देख रेख व परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम करेगी जॉच*

13-Feb-2021

महासमुंद (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी को दो पालियों में की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर डोमन सिंह ने परीक्षा संचालन के देख रेख एवं परीक्षा में अनैतिक कार्यों, नकल को रोकने के लिए 13 परीक्षा केन्द्र के लिए अलग-अलग उड़नदस्ता दल गठित किए हैं। इनमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय (विज्ञान भवन मचेवा), शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा, शासकीय पॉलिटेक्निक बरोण्डाबाजार एवं महर्षि विद्या मंदिर मचेवा के लिए महासमुन्द के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुनील कुमार चन्द्रवंशी तथा प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अपूर्वा क्षत्रिय की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह शासकीय आदर्श हायर सेकेण्डरी स्कूल महासमुन्द, शासकीय डीएमएस हायर सेकेण्डरी स्कूल महामसुन्द, शिशु संस्कार हायर सेकेण्डरी स्कूल मिनी स्टेडियम के पास महामसुन्द के लिए डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर तथा बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लितेश सिंह होंगे। सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल भलेसर रोड महासमुन्द, शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय बागबाहरा रोड महासमुन्द छत्तीसगढ़ हायर सेकेण्डरी स्कूल बागबाहरा रोड महासमुन्द के लिए डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी एवं पिथौरा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पुपलेश कुमार पात्रे की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार शासकीय आशी बाई गोलछा आदर्श कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल महासमुन्द, वेडनर मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल एफ.सी.आई. रोड महासमुन्द इंडियन कॉलेज आॅफ एजुकेशन बेलसोंडा महासमुन्द के लिए बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भागवत जायसवाल तथा सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विकास पटेल की ड्यूटी उड़नदस्ता दल में लगाई गई है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account