ब्रेकिंग न्यूज

आज शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है : नरेंद्र मोदी*

21-Oct-2020

पीएम मोदी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली (शोर सन्देश) आज देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशसेवा में बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुलिस स्मृति दिवस 2020 के मौके पर देश रक्षा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा, पुलिस स्मृति दिवस पूरे भारत में हमारे पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। हम देशसेवा में शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हैं। उनके बलिदान और सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।
श्री मोदी ने आगे लिखा,`कानून और व्यवस्था को बनाये रखने से लेकर पुलिसकर्मी भयावह अपराध को हल करने, आपदा प्रबंधन से कोविड-19 की चुनौती से निपटने में बेहिचक होकर अपना बेहतर योगदान करते हैं। हमें उनकी लगन और नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने पर गर्व है।`
चीन के साथ देश की सीमा की रक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों ने बलिदान दिया था, उसकी याद में हर वर्ष 21 अक्टूबर को `पुलिस स्मृति दिवस` मनाया जाता है। यह घटना वर्ष 1959 में हुई थी जब पुलिसकर्मी पीठ दिखाने के बजाय चीनी सैनिकों की गोलियां सीने पर झेलकर शहीद हुए थे।

जनवरी 1960 में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन में तय हुआ कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की शहादत बिसराई नहीं जाएगी और 21 अक्टूबर को `पुलिस स्मृति दिवस` के रूप में मनाने का निर्णय हुआ। तब से हर वर्ष देश उन 10 शहीदों को याद करता है जो चीनी आक्रमण का शिकार हुए। वर्ष 2012 के बाद से हर वर्ष इस दिन दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थितराष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर परेड का आयोजन होता है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account