नई दिल्ली। ( शोर संदेश ) भारतीय रेलवे ने शनिवार 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द व रीशेड्यूल कर दिया है। यह फैसला राजधानी में प्रस्तावित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के कारण स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए लिया गया है।
रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह सक्रिय और एहतियाती उपाय यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके ओरिजिन स्टेशन पर ही रद्द कर दिया गया है।
ईस्टर्न रेलवे ने पश्चिम बंगाल से चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है। इनमें ट्रेन नंबर 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं।
12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (9 अक्टूबर शाम 5 बजे रवाना, 10 अक्टूबर सुबह 8:32 बजे पहुंचने वाली) और 12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन (9 अक्टूबर शाम 5:10 बजे रवाना, 10 अक्टूबर सुबह 9:43 बजे पहुंचने वाली) के समय में पांच घंटे का बदलाव किया गया है।
– ट्रेन नंबर 20155: डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली (9 अक्टूबर शाम 3:30 बजे रवाना, 10 अक्टूबर सुबह 4:25 बजे पहुंचने वाली)
– ट्रेन नंबर 09309: इंदौर-हजरत निजामुद्दीन (9 अक्टूबर शाम 5 बजे रवाना, 10 अक्टूबर सुबह 5 बजे पहुंचने वाली)
– ट्रेन नंबर 12415: इंदौर-नई दिल्ली (9 अक्टूबर शाम 5:10 बजे रवाना, 10 अक्टूबर सुबह 6:20 बजे पहुंचने वाली)
– ट्रेन नंबर 12247: बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन (9 अक्टूबर शाम 5:30 बजे रवाना, 10 अक्टूबर सुबह 10:15 बजे पहुंचने वाली)
– ट्रेन नंबर 12957: साबरमती-नई दिल्ली (9 अक्टूबर शाम 7:20 बजे रवाना, 10 अक्टूबर सुबह 7:30 बजे पहुंचने वाली)
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी विरोध प्रदर्शन से पहले बिना अनुमति भीड़ जमा करने के खिलाफ चेतावनी जारी की है। नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है। पुलिस ने कहा कि इन पाबंदियों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।