ब्रेकिंग न्यूज

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द की जाएगी शुरू, रेल मंत्री ने की घोषणा

24-Sep-2025
नई दिल्ली (शोर संदेश)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू की जाएंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में बताया कि दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें जल्द शुरू होंगी। पहली ट्रेन ने सभी परीक्षण पास कर लिए हैं, जबकि दूसरी अगले महीने के मध्य तक तैयार होगी। दोनों ट्रेनें रात भर की यात्रा के लिए एक साथ शुरू की जाएंगी।
16 कोच, 180 किमी/घंटा की रफ्तार
BEML द्वारा इंटीग्रल कोच फैक्ट्री तकनीक से निर्मित इन ट्रेनों में 16 कोच होंगे, जिनमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर शामिल हैं। ये 1,128 यात्रियों को ले जा सकेंगी और 180 किमी/प्रति घंटा की गति के साथ देश की सबसे तेज रात भर चलने वाली ट्रेनें होंगी।
त्योहारों के लिए 12,000 विशेष ट्रेनें
महज इतना ही नहीं, रेल मंत्री ने दिवाली और छठ के दौरान 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने की भी घोषणा की। इनमें 10,000 ट्रेनें अधिसूचित और 150 पूरी तरह अनारक्षित ट्रेनें तेज रफ्तार सेवाओं के लिए तैयार होंगी।
पंजाब में नई रेल लाइन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में रेलवे परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 किमी लंबी राजपुरा-मोहाली लाइन अंबाला-अमृतसर मुख्य लाइन के सबसे छोटे मार्ग के जरिए क्षेत्र को चंडीगढ़ से जोड़ेगी। 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account