ब्रेकिंग न्यूज

वन्य प्राणी के अवैध शिकार में लिप्त 11 आरोपी पकड़ाए

03-May-2020

 रायपुर वन मंत्री के निर्देशन में राज्य में वन विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा और इसके संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही वनों की अवैध कटाई, वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। इस तारतम्य में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरूण पाण्डेय ने बताया कि विगत दिवस 1 मई को कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत पाली परिक्षेत्र में वन्य प्राणियों के अवैध शिकार में लिप्त 11 आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्राम डोंगानाला और सराईपाली निवासी इन आरोपियों के पास से मौके पर 10 धनुष-तीर, 5 नग फंदा-रस्सा जाल, 462 नग गुलेल आदि सामग्री सहित 4 नग मोबाइल भी जप्त किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अतुल शुक्ला के मार्गदर्श, वनमंडल कटघोरा के वन मंडलाधिकारी शमा फारूकी के निर्देशन में पाली वन परिक्षेत्र में 8 अधिकारियों और कर्मचारियों के गठित दल द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। दल द्वारा विगत दिवस 1 मई को दोपहर 4 बजे पाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत दमिया जंगल और मुनगाडीह बीट में गस्त के दौरान वन्य प्राणियों के शिकार में लिप्त 7 आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया 2 मई को सुबह 6 बजे आरोपियों के ग्राम डोंगानाला और सराईपाली में 7 आरोपियों सहित अन्य 4 आरोपियों के घर में सर्च के दौरान बड़ी मात्रा में शिकार में प्रयुक्त किए जाने वाले औजार वन्य प्राणियों के अवशेष प्राप्त हुए। सर्च के दौरान अचानकमार टायरग रिजर्व से आया हुआ डॉग स्कावड भी शामिल था।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account