ब्रेकिंग न्यूज

विधायक रंजना साहू ने दी जनसंपर्क राशि

06-May-2020

धमतरी(शोर सन्देश ) विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समुहों जनसंपर्क की राशि प्रदान की है। महामाया महिला स्व सहायता समूह सिवनीखुर्द, महात्मा गांधी महिला स्व सहायता समूह ढीमरटिकुर, जय दुर्गा महिला स्व सहायता समूह झुरानवागांव, जय मां भवानी महिला स्व सहायता समूह सेमरा बी, नागेश्वर महिला मानस मंडली हटकेशर वार्ड धमतरी को जनसंपर्क राशि स्वीकृत की गई है। राशि का चेक प्रदान करने समूहों के निवास स्थान पर पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू एवं जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने दिया। इस अवसर पर नेहरू निषाद, मिनेस साहू, मिश्री पटेल उपस्थित रहे।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account