ब्रेकिंग न्यूज

*खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का निधन छत्तीसगढ़ में शोक की लहर*

04-Nov-2021

रायपुर (शोर संदेश) खैरागढ़ से बड़ी दुःखद खबर रही है। विधायक देवव्रत सिंह ने 52 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि विधायक ने देर रात करीब 2.30 बजे खैरागढ़ अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक देवव्रत सिंह के सीने में तकलीफ होने के बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। ज्ञातव्य है कि खैरागढ़ राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले देवव्रत राजनांदगांव से सांसद भी रह चुके है। छत्तीसगढ़ की सियासत में कम उम्र में ही पहचान बनाने वाले नेता देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके अलावा वह राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष भी रह चुके थे। विधायक सिंह के निधन पर राज्यपाल उइके, मुख्यमंत्री बघेल तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने शोक व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह स्वर्गीय देवव्रत सिंह की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने खैरागढ़ रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा देवव्रत का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे मेरे परिवार के सदस्य थे।

 



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account