ब्रेकिंग न्यूज

Korba

कोरबा के तेज आंधी-बारिश से तीन किशोरों की मौत

31-May-2026
कोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में बारिश और तेज आंधी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। तेज आंधी-बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही जिले के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। शाम करीब पांच बजे पाली क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बेसेमर-चोरकादांड गांव के रहने वाले तीन किशोर-शिवराम टेकाम (14), दिनेश तिर्की (17) और कमलेश बड़ा (18) घर लौट रहे थे। बारिश और तेज हवा से बचने के लिए तीनों एक बड़े पेड़ के नीचे रुक गए, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पेड़ की एक विशाल शाखा टूटकर सीधे तीनों पर गिर गई। डाल का वजन इतना अधिक था कि वे नीचे दब गए और बाहर नहीं निकल सके। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक तीनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

फैक्ट्री में काम के दौरान महिला मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे के बाद शांत हुआ मामला

19-May-2026
कोरबा। कोरबा के गोढ़ी स्थित प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर एक महिला मजदूर की मशीन में दबकर मौत हो गई। यह हादसा मशीन की सफाई के दौरान हुआ। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मजदूरों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और उचित मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री में चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।
प्रत्यक्षदर्शी धसनिन बाई ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। फैक्ट्री में 4-5 मजदूर काम कर रहे थे। मृतका भी लंबे समय बाद आज ही काम पर लौटी थी। मशीन चालू हालत में साफ करते समय अचानक लीवर नीचे गिर गया, जिससे महिला उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतका के पति और एक नाबालिग बेटा अयांश है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। उनकी मांग थी कि मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और नाबालिग बेटे के भविष्य की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देख रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद भगत को हस्तक्षेप करना पड़ा।
करीब चार घंटे की लंबी बातचीत के बाद फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच सहमति बनी। तात्कालिक सहायता के तौर पर 75 हजार रुपए नकद दिए गए। इसके अतिरिक्त, मृतका के पुत्र अयांश के नाम पर 2 लाख रुपये की एफडी कराई जाएगी।
बेटे को 18 साल की उम्र तक प्रतिमाह 1500 रुपए भरण-पोषण के लिए दिए जाएंगे और बालिग होने पर उसे फैक्ट्री में नौकरी देने पर भी सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव उठाने दिया।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

पिकनिक से लौट रहे युवकों का ऑटो खाई में गिरा, 2 की मौत; 7 से ज्यादा घायल

19-May-2026
कोरबा। कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में पिकनिक से लौट रहे युवकों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से गंभीर हालत वाले युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह घटना सोमवार शाम सतरंगा मुख्य मार्ग पर पुल के नीचे हुई। घायल वासु कंवर ने बताया कि ऑटो में लगभग 10 युवक सवार थे, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा बस्ती के रहने वाले हैं। सभी कारीघाट में पिकनिक मनाने गए थे। वापसी के दौरान ऑटो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सीधे खाई में जा गिरा।
हादसा इतना भीषण था कि कुछ युवक ऑटो के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान खरमोरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम यादव पुत्र रामकुमार यादव के रूप में हुई है।
घायलों में 19 वर्षीय विष्णु कंवर, 22 वर्षीय भवानी कंवर, 23 वर्षीय नीरज कुमार और 20 वर्षीय वासु कंवर सहित अन्य युवक शामिल हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बालको अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस को अस्पताल प्रबंधन ने मेमो भेजा है, और बालको थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां थीं और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
वाहन तेज रफ्तार में था और मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

कोरबा के झोराघाट में हादसा: पिकनिक मनाने गए युवक की डूबकर मौत

17-May-2026
कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित झोराघाट में पिकनिक मनाने गए 17 साल के युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कटघोरा निवासी अलाउद्दीन के रूप में हुई है। वह अपने मुस्लिम परिवार का इकलौता बेटा था। कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को अलाउद्दीन अपने परिवार के साथ झोराघाट पिकनिक मनाने पहुंचा था। दोपहर में गर्मी से राहत पाने के लिए अलाउद्दीन नदी में नहाने उतरा। उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था और वह नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया।
अलाउद्दीन को डूबता देख साथ गए परिजनों और आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि अलाउद्दीन घर का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था और वह पहली बार झोराघाट आया था, इसलिए पानी की गहराई से अनजान था।
घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से झोराघाट जैसे पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां खतरे के बोर्ड लगाए जाएं और गोताखोर तैनात किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
झोराघाट एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है, जहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं। कटघोरा पुलिस पहले भी यहां हुड़दंग करने वाले और बाइकर्स गिरोह पर कार्रवाई कर चुकी है। रविवार को भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस की नजर लगातार बनी रहती है।
 
 

तेज रफ्तार बनी जानलेवा: कोरबा में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 मौतें, 5 घायल

16-May-2026
कोरबा (शोर संदेश)। कोरबा जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार तक तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी हादसे तेज रफ्तार के कारण हुए। घायलों का उपचार जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
पहली घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। छतराम दोन्द्रो (48)अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक एक यात्री बस से टकरा गई, जिससे छतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिलेटिव ने बताया कि छतराम राजमिस्त्री का काम करते थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अप्पू गार्डन के पास हुई। एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक्टिवा सवार दो युवतियों पूजा कंवर और किरण वैष्णो को टक्कर मार दी। दोनों कोरबा निवासी हैं और किसी काम से जा रही थीं। टक्कर से वे सड़क पर गिरकर घायल हो गईं और एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद, उसी कार ने एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक मौके से फरार हो गया।
कटघोरा थाना क्षेत्र के जेन्जरा मुख्य मार्ग पर हुई। पतरापाली निवासी परदेसी राम (60) साइकिल से जा रहे थे, तभी बाइक सवार प्रताप कंवर ने उन्हें टक्कर मार दी।
घायल परदेसी राम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार प्रताप कंवर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

रील बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, नदी में छलांग लगाने के बाद डूबा

14-May-2026
कोरबा (शोर संदेश)।  कोरबा जिले से सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था और इसी दौरान रील बनाने के लिए उसने नदी में छलांग लगा दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र स्थित अहिरन नदी का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय निखिल सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ अहिरन नदी पहुंचा था। वहां सभी नहा रहे थे और मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान निखिल ने नदी में छलांग लगाई, जिसे उसके दोस्त कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छलांग लगाने के बाद युवक पानी में हाथ-पैर मारता नजर आता है। उसके दोस्त शुरुआत में यह समझते रहे कि वह सामान्य रूप से तैर रहा है। लेकिन कुछ ही देर में निखिल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक करीब तीन मिनट तक पानी में संघर्ष करता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतरे। जब तक उन्हें स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग रील बनाने के बढ़ते क्रेज और लापरवाही को हादसे की वजह बता रहे हैं।
48 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
हादसे के बाद दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। लगातार दो दिनों तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गोताखोरों ने गहरे पानी में युवक को खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार देर शाम करीब 48 घंटे बाद रेस्क्यू अभियान बंद करने की तैयारी की जा रही थी, तभी अचानक युवक का शव नदी के पानी के ऊपर आ गया। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

श्रेया साहू ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं में 97.2% अंक प्राप्त कर कोरबा का बढ़ाया मान

20-Apr-2026
सतीश देवांगन,  
कोरबा पूर्व (शोर संदेश)।  न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल कोरबा की मेधावी छात्रा कुमारी श्रेया साहू ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सी. बी.एस. ई. की कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 97.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं कोरबा जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं कोरबा जिला अत्यंत गर्व एवं हर्ष का अनुभव कर रहा है। श्रेया ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का संपूर्ण श्रेय अपने गुरुजनों, शिक्षकों एवं माता-पिता को दिया है, उन्होंने कहा है कि गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के अथक प्रोत्साहन के बिना यह उपलब्धि संभव  ही नहीं होती। श्रेया केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक एवं कलात्मक विधाओं में भी अग्रणी रही है। उन्होंने चित्रकला में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के हाथों पुरस्कार प्राप्त किया है जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। श्रेया की माता  श्रीमती नर्मदा साहू प्राथमिक शाला अंधेरी कछार कोरबा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है, जबकि उनके पिता श्री घनश्याम साहू डी.एस.पी.एम ताप विद्युत गृह में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक शिक्षक मां की छाया और परिश्रमी पिता के संस्कारों ने श्रेया को इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| न्यू इरा विद्यालय परिवार के प्राचार्य, सभी शिक्षक गण एवं सी.एस.ई.बी. कॉलोनी वासियों ने श्रेया की इस उपलब्धि पर उसे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, और भविष्य में भी इसी तरह शानदार अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर कोरबा का नाम हमेशा रोशन करने की अपेक्षा की है |

भीषण धमाके के साथ राखड़ बांध फटा, ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, मशीनों के उड़े परखच्चे

20-Apr-2026
कोरबा (शोर संदेश)। कोरबा में एक बार फिर औद्योगिक लापरवाही ने एक निर्दोष की जान ले ली। रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कंपनी (एचटीपीएस) का लोतलोता स्थित राखड़ बांध भीषण धमाके के साथ फूट गया। इस हादसे में हजारों टन जहरीली राख का सैलाब रिहायशी इलाकों और खेतों की ओर बह निकला, जिसकी चपेट में आने से एक जेसीबी ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा रविवार दोपहर लगभग 12 बजे का है। दर्री स्थित 1340 मेगावाट क्षमता वाली एचटीपीएस इकाई का राखड़ पाइपलाइन के जरिए कोसों दूर लोतलोता गांव के बांध में डंप किया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बांध के रख-रखाव (स्टेंडिंग) का काम चल रहा था, तभी अचानक तटबंध के एक हिस्से पर भारी दबाव बना। देखते ही देखते करीब 30 मीटर का हिस्सा तेज धमाके के साथ फट गया। बांध से लगभग 150 फीट की ऊंचाई से राख और पानी का मिश्रण (स्लरी) सुनामी की तरह नीचे गिरा।
इस सैलाब की रफ्तार इतनी तेज थी कि वहां काम कर रही एक जेसीबी और एक पोकलेन मशीन खिलौनों की तरह बह गई। जेसीबी ऑपरेटर हुलेश्वर कश्यप (21), निवासी ग्राम संडैल (उरगा), मलबे के साथ कई बार पलटा और गहरे कीचड़ में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पोकलेन ऑपरेटर ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह मलबे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
गांवों में खड़ा हुआ पेयजल संकट
तटबंध फटने से हजारों टन राखड़ सीधे हसदेव नदी के जलप्रवाह में मिल गया है। इससे न केवल जलीय जीवन को खतरा पैदा हो गया है, बल्कि नदी के किनारे बसे गांवों के लिए पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
मुआवजे पर 5 घंटे चला हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों का घेराव कर दिया और शव को उठाने से रोक दिया। उनकी मांग थी कि मृतक के परिवार को 30 लाख रुपए मुआवजा और स्थायी रोजगार दिया जाए। करीब 5 घंटे तक चले तनावपूर्ण माहौल और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ। प्रबंधन ने 5 लाख रुपए की तत्काल सहायता, 18 लाख रुपए कानूनी प्रक्रिया के बाद देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 

कोल इंडिया ने बढ़ाई मजदूरी, अब श्रमिकों को मिलेंगे 1421 रुपये प्रतिदिन, आदेश जारी

11-Apr-2026
कोरबा (शोर संदेश)। कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन कार्य में लगे ठेका श्रमिकों के लिए मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की है। इस संबंध में कंपनी के श्रम एवं औद्योगिक संबंध विभाग की ओर से 7 अप्रैल 2026 को आदेश कर दिया गया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होकर 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगी।
कोल इंडिया ने जारी किया आदेश
जारी आदेश के अनुसार, मजदूरी में यह संशोधन परिवर्तशील महंगाई भत्ते में वृद्धि के आधार पर किया गया है। इस संबंध में कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक( एचआर) गौतम बनर्जी की ओर से जारी आदेश के अनुसार औद्योगिक श्रमिकों का औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर नई मजदूरी दरें तय की गई हैं।
श्रमिक को अब 1421 रुपए की दर से होगा मजदूरी भुगतान
नई दरों के मुताबिक, अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 1176 रुपए मूल वेतन और 144 रुपए वीड़ीए जोडक़र कुल 1320 रुपए प्रतिदिन कर दी गई है। अद्र्ध-कुशल श्रमिकों के लिए मजदूरी दर 1206 रुपए मूल वेतन और 148 रुपए वीड़ीए मिलाकर 1354 रुपए प्रतिदिन तय की गई है। इसी तरह कुशल श्रमिकों को अब 1236 रुपए मूल वेतन और 151 रुपए वीड़ीए सहित कुल 1387 रुपए मजदूरी प्रतिदिन भुगतान किया जाएगा। जबकि उच्च कुशल श्रमिकों की मजदूरी 1266 रुपए मूल वेतन और 155 रुपए वीड़ीए जोडक़र 1421 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है।
महंगाई के अनुसार आय में बढ़ोतरी
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन मजदूरी निर्धारण के लिए बनी संयुक्त समिति(9 अगस्त 2023) की सिफारिशों के अनुरूप किया गया है। इस निर्णय से एसईसीएल सहित कोल इंडिया के दूसरे सहायक कंपनियों में खनन कार्यों के अंतर्गत खदानों में काम करने वाले हजारों ठेका श्रमिकों को फायदा मिलेगा, क्योंकि महंगाई के अनुसार उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।

कोल इंडिया ने बढ़ाई मजदूरी, अब श्रमिकों को मिलेंगे 1421 रुपये प्रतिदिन, आदेश जारी

11-Apr-2026
कोरबा (शोर संदेश)। कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन कार्य में लगे ठेका श्रमिकों के लिए मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की है। इस संबंध में कंपनी के श्रम एवं औद्योगिक संबंध विभाग की ओर से 7 अप्रैल 2026 को आदेश कर दिया गया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होकर 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगी।
कोल इंडिया ने जारी किया आदेश
जारी आदेश के अनुसार, मजदूरी में यह संशोधन परिवर्तशील महंगाई भत्ते में वृद्धि के आधार पर किया गया है। इस संबंध में कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक( एचआर) गौतम बनर्जी की ओर से जारी आदेश के अनुसार औद्योगिक श्रमिकों का औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर नई मजदूरी दरें तय की गई हैं।
श्रमिक को अब 1421 रुपए की दर से होगा मजदूरी भुगतान
नई दरों के मुताबिक, अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 1176 रुपए मूल वेतन और 144 रुपए वीड़ीए जोडक़र कुल 1320 रुपए प्रतिदिन कर दी गई है। अद्र्ध-कुशल श्रमिकों के लिए मजदूरी दर 1206 रुपए मूल वेतन और 148 रुपए वीड़ीए मिलाकर 1354 रुपए प्रतिदिन तय की गई है। इसी तरह कुशल श्रमिकों को अब 1236 रुपए मूल वेतन और 151 रुपए वीड़ीए सहित कुल 1387 रुपए मजदूरी प्रतिदिन भुगतान किया जाएगा। जबकि उच्च कुशल श्रमिकों की मजदूरी 1266 रुपए मूल वेतन और 155 रुपए वीड़ीए जोडक़र 1421 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है।
महंगाई के अनुसार आय में बढ़ोतरी
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन मजदूरी निर्धारण के लिए बनी संयुक्त समिति(9 अगस्त 2023) की सिफारिशों के अनुरूप किया गया है। इस निर्णय से एसईसीएल सहित कोल इंडिया के दूसरे सहायक कंपनियों में खनन कार्यों के अंतर्गत खदानों में काम करने वाले हजारों ठेका श्रमिकों को फायदा मिलेगा, क्योंकि महंगाई के अनुसार उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।


+ Load More

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account