ब्रेकिंग न्यूज

खेल

Previous123456789...3738Next

ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, खिलाड़ियों को वितरित की खेल किट

02-Jun-2026
रायपुर,( शोर संदेश ) वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ के डीकेएल क्लब, कोंडातराई में आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल किट वितरित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
वित्त मंत्री चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का भी सशक्त मंच है। उन्होंने युवाओं को नियमित अभ्यास, समर्पण और मेहनत के साथ अपने खेल कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर एवं संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षक, खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।

 


बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन से खिलाड़ी करेंगे प्रदेश का नाम रोशन : ओ.पी. चौधरी

01-Jun-2026
रायपुर( शोर संदेश ) । वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब पहुंचकर टेनिस कोर्ट का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेल अधोसंरचना के बेहतर विकास एवं खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने क्लब में अभ्यास कर रहे युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन भी है।
मंत्री चौधरी युवा खिलाड़ियों को पूरी लगन और समर्पण के साथ अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रायगढ़ की प्रतिभाओं में अपार संभावनाएं हैं। उचित मार्गदर्शन और बेहतर सुविधाओं के माध्यम से ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर मिलें तथा वे अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने वित्त मंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की।
 

 


आईपीएल में कोहली के शतक से आरसीबी की शानदार जीत

15-May-2026
नई दिल्ली।(शोर संदेश) विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस टीम ने 48 के स्कोर तक फिन एलन (18) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (19) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे।
यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दिलाई। कैमरून 24 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 76 रन जुटाकर केकेआर को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
रिंकू 29 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अंगकृष ने 46 गेंदों में 71 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 19.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 20 गेंदों में 37 रन जुटाए। इसके बाद कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 59 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की।
पड्डिकल 27 गेंदों में 7 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार (11) के साथ 28 रन, जबकि टिम डेविड (2) के साथ 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 58 गेंदों में अपना 9वां आईपीएल शतक पूरा किया। कोहली ने 60 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 105 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। सुनील नरेन को 1 विकेट हाथ लगा।
 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

15-May-2026
रायपुर, (शोर संदेश)। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से आज 6वीं फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली सफलता पर टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
हैदराबाद में आयोजित 6वीं फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। साव से मुलाकात के दौरान टीम की मैनेजर एवं नेटबॉल संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, टी20 में सबसे ज्यादा शतक का बनाया महारिकॉर्ड

14-May-2026
रायपुर। विराट कोहली ने एक शानदार शतक लगाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दिलाई. इस शतक के साथ कोहली ने इतिहास रच दिया, वह टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे.
लक्ष्य का पीछा करते हुए जैकब बेथल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की. पडिक्कल 39 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन कोहली का जलवा कायम रहा. उन्होंने IPL का 9वां शतक लगाया.
सबसे ज्यादा T20 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक लगाया है, जो 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ आया था. इसके आलावा वह IPL में 9 शतक लगा चुके हैं. टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जो 9 सेंचुरी जड़ चुके हैं.
ओवरआल देखें तो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिनके नाम कोहली से 12 शतक ज्यादा हैं. जी हां, गेल अपने टी20 करियर में 22 शतक लगा चुके हैं. दूसरे नंबर पर बाबर आजम हैं, जिनके नाम 13 शतक हैं. विराट कोहली और डेविड वार्नर के 10-10 शतक हैं.
कोहली का टी20 करियर
विराट विराट के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 426 मैचों की 409 पारियों में 14027 रन बनाए हैं. उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 122 रन की है, जो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में खेली थी. 10 शतक के आलावा वह 108 बार अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने टी20 में 1263 चौके और 453 छक्के लगाए हैं.
 

रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को दो विकेट से हराकर प्लेआफ से किया बाहर

11-May-2026
रायपुर (शोर संदेश)। रायपुर में रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार(23/4) की घातक गेंदबाजी कर पहले खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी।
कप्तान सूर्यकुमार यादव को भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में विराट कोहली के हाथों कैच कराया। इस तरह मुंबई 166/7 का स्कोर ही बना सकी। जवाब में बेंगलुरु ने अंतिम गेंद पर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया।
मुंबई से तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने चार विकेट लिए। इस हार के साथ मुंबई का प्लेऑफ की रेस से बाहर होना लगभग तय है। आईपीएल के मौजूदा सीजन का 10वां डबल हेडर रविवार को राजधानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
इस मैच में लीग की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस ने शाम को बेहद मनोरंजक बना दिया। दोनों टीमों को एक साथ मैदान में देखने के लिए छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, मध्यप्रदेश दर्शक पहुंचे। टॉस से पहले ही मैदान लगभग 90 प्रतिशत भर चुका था।
मैच आरसीबी के नए होम ग्राउंड रायपुर में होने की वजह से यहां विराट आर्मी की संख्या सबसे ज्यादा दिखी। रायपुर एक दशक बाद आईपीएल की मेजबानी कर रहा है। जिसके चलते फैंस में रोमांच चरम पर रहा।
मौसम की वजह से तेज गेंदबाजों को मिली मदद रायपुर के मैदान की पिच दोनों टीमों के लिए एक अनजान पहेली रही। बारिश और मौसम ने गेंदबाजों का साथ दिया। पहले भी यहां की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार हुआ करती थी। यही वजह है कि मैदान पर खेले गए 6 आईपीएल मैचों में औसत स्कोर सिर्फ 146 रन है।
 

खेल अकादमी ट्रायल में 540 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, हॉकी-एथलेटिक्स में जोरदार प्रतिस्पर्धा

01-May-2026
रायपुर।  (शोर संदेश) खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए आज हाकी और एथलेटिक्स के कुल 540 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की। विभाग द्वारा रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल के तीसरे दिन आज छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 
चयन ट्रायल में हॉकी के 111 बालिका और 173 बालक सहित 284 खिलाड़ी, तथा एथलेटिक्स के 87 बालिका एवं 169 बालक सहित 256 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। अकादमी में प्रशिक्षण के लिए इन खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी एवं खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा। 
चयन ट्रायल के आखिरी दिन 1 मई को सुबह 7 बजे से अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-2 में हाकी खिलाड़ियों के और स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा।

रायपुर में खेल अकादमी चयन ट्रायल: 204 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

30-Apr-2026
रायपुर,। (शोर संदेश)  खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए आज रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में तीरंदाजी, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग के 204 खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण किया गया। आवासीय खेल अकादमी में प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी एवं खेल कौशल के आधार पर किया जाता है।
चयन ट्रायल के तीसरे दिन 30 अप्रैल को हॉकी और एथलेटिक्स अकादमी में चयन के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल और दक्षता परीक्षण किया जाएगा। अगले दिन 1 मई को मापदंडों पर खरे उतरने वाले खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चयन ट्रायल में भाग लेेने वाले खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आवास, भोजन व मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।















 

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल

30-Apr-2026
रायपुर,।  (शोर संदेश) अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल कप-2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। समोआ के एपिया स्थित तुआनाईमाटो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 अप्रैल से 2 मई तक अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 70 देशों के लगभग 500 खिलाड़ी एवं 200 अधिकारी शामिल हो रहे है। ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए क्वालीफिकेशन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। 
ज्ञानेश्वरी इससे पहले जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और सीनियर कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। गौरवशाली और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली उपलब्धियों के लिए राज्य शासन द्वारा उन्हें गुण्डाधुर पुरस्कार प्रदान किया गया है। ज्ञानेश्वरी अभी छत्तीसगढ़ पुलिस में राजनांदगांव में कार्यरत है। अपने कोच अजय लोहार विश्वकर्मा के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से ज्ञानेश्वरी इस मुकाम तक पहुंची है।
 

 


गुजरात टाइटंस ने CSK को 8 विकेट से हराया

27-Apr-2026
नई दिल्ली।   (शोर संदेश) गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 37वां मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स एक स्थान फिसलकर छठे नंबर पर आ गई है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। यह टीम 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शिवम दुबे ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।
दुबे 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा (15) के साथ 26 रन और जेमी ओवरटन (18) के साथ 21 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि अरशद खान ने 2 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 1-1 विकेट हाथ लगा।
इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवरों में ही मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने साईं सुदर्शन के साथ 6.2 ओवरों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। गिल 23 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद साईं सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम की जीत को आसान बना दिया। पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 100 रन बनाने वाले सुदर्शन ने इस मुकाबले में 46 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 4 चौकों के साथ 87 रन की पारी खेली। जोस बटलर 30 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से अकील हुसैन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account