ब्रेकिंग न्यूज

खेल

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता राजा मुथुपांडी को दी बधाई

27-Jul-2026
रायपुर, (शोर संदेश)  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष 65 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपांडी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राजा मुथुपांडी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर राजा मुथुपांडी ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और समर्पण के दम पर विश्व स्तर पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उनकी सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
5783 ने राजा मुथुपांडी को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करते रहेंगे।


















 

 


वुशू स्टेट चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का ओपी चौधरी ने बढ़ाया हौसला

26-Jul-2026
रायपुर(शोर संदेश) वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने उनके रायगढ़ स्थित कार्यालय में आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित वुशू स्टेट चौंपियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वुशू स्टेट चौंपियनशिप में पदक जीतने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी।
चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायगढ़, छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रायगढ़ वुशू क्लब के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने वित्त मंत्रीओपी चौधरी के आत्मीय स्नेह, प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

निरीक्षक वैभव मिश्रा ने रचा इतिहास:मावलंकर और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप के तीन इवेंट्स में क्वालिफ़ाई किया

22-Jul-2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक वैभव मिश्रा ने निशानेबाजी में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के तत्वावधान में आयोजित चयन प्रक्रिया के तहत जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में क्वालिफाई किया है।
यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 26 साल के इतिहास में पहली बार दर्ज हुई है।
3 इवेंट में क्वालिफिकेशन
छत्तीसगढ़ राज्य राइफल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में वैभव मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में क्वालिफिकेशन हासिल किया। लगातार तीन इवेंट में चयन उनके तकनीकी कौशल और बेहतरीन प्रदर्शन का प्रमाण माना जा रहा है।
नियमित अभ्यास से किया खुद को तैयार
पुलिस सेवा की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने नियमित अभ्यास जारी रखा और सीमित समय में खुद को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व
अब वैभव मिश्रा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया।

एसजीएफआई जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

22-Jul-2026
बालोद ।(शोर संदेश) स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन बालोद में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। 
प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी दीपक दुबे ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा चयनित खिलाड़ियों को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सहायक क्रीड़ा अधिकारीकिशोर मेहरा, जिला खेल समन्वयक सपन जेना, कबड्डी संयोजक संत राम ठाकुर, जे. एस. ठाकुर, मंजुला यादव, होम राज सिन्हा, चन्द्रशेखर एवं सूर्यकांत सिन्हा सहित जिले के खेल प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा, फिटनेस एवं खेल कौशल का मूल्यांकन कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने निष्पक्ष एवं सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की।
 

खिताब जीतना किस्मत में लिखा था’, स्पेन के चैंपियन बनने पर बोले फेरान टोरेस

20-Jul-2026
नई दिल्ली।(शोर संदेश) स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। खिताबी मैच में स्पेन की ओर से एकमात्र गोल करने वाले फेरान टोरेस ने कहा कि टीम का खिताब जीतना किस्मत में लिखा था।
स्पेन ने 16 साल बाद विश्व कप के खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाया। मैच के 62वें मिनट में मिकेल ओयारजाबल की जगह मैदान पर आए टोरेस ने अतिरिक्त समय में निको विलियम्स के नॉकडाउन पर स्पेन के लिए शानदार गोल दागा। टोरेस ने कहा, “मुझे लगता है कि आखिर में यह गोल 4.7 करोड़ लोगों की तरफ से हुआ, न कि सिर्फ हम लोगों की तरफ से जो यहां मौजूद हैं।” रविवार से पहले टूर्नामेंट में उन्होंने कोई गोल नहीं किया था।
स्पेन के फॉरवर्ड खिलाड़ी ने आगे कहा, “आज किस्मत लिखी जा चुकी थी, हमारी जीत तय थी। आज हम अपने लोगों से दूर हैं, लेकिन हमने उनके जितना हो सके करीब रहने की कोशिश की।” बार्सिलोना के फॉरवर्ड ने माना कि फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का सामना करना एक मुश्किल चुनौती थी, लेकिन उन्होंने कहा कि स्पेन को अपनी रणनीति पर कभी शक नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “फाइनल मुश्किल होते हैं। जब विरोधी टीम में मेसी हों, तो चिंता तो होती ही है, लेकिन हमने हमेशा खुद पर भरोसा रखा और अपना बेस्ट फुटबॉल खेलने की कोशिश की और मुझे लगता है कि हम एक बार फिर ऐसा करने में कामयाब रहे।”
रविवार को फाइनल मैच में जिताने वाले गोल से पहले टूर्नामेंट के दौरान टोरेस की काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा, “गोल करना बहुत बड़ी राहत की बात थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेरी आलोचना होती रही, लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा, किस्मत लिखी जा चुकी थी।” स्पेन का प्रदर्शन फाइनल मैच में शानदार रहा। टीम के मजबूत डिफेंस ने अर्जेंटीना को पूरे मुकाबले में गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया।






 

“मैंने उनकी बात सच कर दी”, स्पेन को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पेट्रो पोरो ने पूरी की दादा की इच्छा

20-Jul-2026
नई दिल्ली।(शोर संदेश) स्पेन ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। विश्व विजेता बनने के बाद स्पेन के डिफेंडर पेड्रो पोरो ने अपने दादा से किए वादे का जिक्र किया और बताया कि दादा से किया गया वादा कैसे पूरा हुआ।
स्पेन को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले डिफेंडर पेड्रो पोरो ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराने में स्पेन की मदद करके अपने दादा से किया वादा पूरा किया। उन्होंने एक्स्ट्रा-टाइम में जीत दिलाने वाला गोल करने में मदद की, जिससे टीम को दूसरा स्टार मिला।
पेड्रो पोरो ने मिक्स्ड जोन में कहा, “कुछ दिन पहले मेरे दादाजी ने मुझसे कहा था, ‘बेटा, कप घर ले आना।’ आज मैंने उनकी बात सच कर दी। मैं यहां से निकलकर उन्हें फोन करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि वह बहुत खुश और भावुक होंगे और मैं भी।”
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पोरो ने माना कि उन्हें अभी भी इस उपलब्धि पर यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा है। मुझे लगता है कि शुरुआती कुछ दिन बीत जाने के बाद भी मुझे यकीन नहीं होगा। लेकिन मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने पहले मिनट से ही हमारा साथ दिया है। मैं तो यह सोच भी नहीं पा रहा हूं कि अभी स्पेन का माहौल कैसा होगा।”
पेड्रो पोरो ने आगे कहा, “मैं प्रीमियर लीग में खेलता हूं, स्पेन से बाहर हूं, इसलिए बहुत से लोग मुझे ज्यादा नहीं देख पाते। जब से मैंने नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया है, यहां अपनी जगह बनाना कभी आसान नहीं रहा है। अब जिंदगी ने मुझे इसका इनाम दिया है।”
पोरो ने आगे कहा, “यह सिर्फ मैदान पर खेलने वाले 11 खिलाड़ियों की बात नहीं है, बल्कि हम सभी 26 खिलाड़ियों की बात है जो साथ रहे। मुझे उम्मीद है कि स्पेन को गर्व होगा कि हम दूसरा स्टार घर लाए हैं।”
बता दें कि 26 वर्षीय पेड्रो पोरो ने अपने क्लब करियर का ज्यादातर समय स्पेन की लाइमलाइट से दूर बिताया है, और उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल फुटबॉल में इस मुकाम तक पहुंचना वर्षों की खामोश मेहनत का इनाम जैसा है। देश के नाम अपने संदेश में पोरो ने मिलकर गर्व महसूस करने की बात कही और उस एकता पर जोर दिया जिसने पूरी टीम को टूर्नामेंट में एक साथ आगे बढ़ाया। 
 

 

संघर्ष से सफलता तक: बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

18-Jul-2026
रायपुर(शोर संदेश) कठिन परिस्थितियाँ अक्सर जीवन की राह को चुनौतीपूर्ण बना देती हैं, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति, उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। कोंडागांव जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कोंडागांव में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, बालिकागृह की शिवबती ने अपने संघर्ष और प्रतिभा के दम पर यह साबित कर दिखाया है।
श्रवण दिव्यांग शिवबती का बचपन अनेक कठिनाइयों से भरा रहा। बीमारी के कारण उन्होंने कम उम्र में अपनी माँ को खो दिया और कुछ समय बाद नक्सली हिंसा में पिता का साया भी सिर से उठ गया। माता-पिता के निधन के बाद उनके चाचा ने उन्हें बालिकागृह में प्रवेश दिलाया। जीवन की इन विषम परिस्थितियों के बावजूद शिवबती ने हार मानने के बजाय अपने सपनों को नई दिशा देने का संकल्प लिया।
बालिकागृह में उन्हें सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संरक्षण और अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर मिले। 
तीरंदाजी में रुचि को देखते हुए उन्हें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बहतराई (बिलासपुर) में हुआ, जहाँ उन्होंने एक वर्ष तक उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल कोष निधि से बालिकागृह की बालिकाओं के लिए इंडियन एवं रिकर्व तीरंदाजी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। समय पर मिले संसाधनों, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और शिवबती की अथक मेहनत ने उनके सपनों को नई उड़ान दी।
वर्तमान में बालिकागृह कोण्डागांव में रहकर नियमित अभ्यास कर रही शिवबती ने जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। उनकी यह उपलब्धि संघर्ष, आत्मविश्वास और अवसरों की शक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है।
शिवबती की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि बच्चों को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, उचित मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो वे विपरीत परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। आज शिवबती न केवल बालिकागृह की गौरव हैं, बल्कि उन हजारों बच्चों, विशेषकर दिव्यांग बेटियों के लिए प्रेरणा हैं जो चुनौतियों के बीच भी अपने सपनों को पूरा करने का साहस रखती हैं। कोंडागांव जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद एवं बालिकागृह कोण्डागांव परिवार ने शिवबती की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं और विश्वास व्यक्त किया है कि शिवबती आने वाले समय में राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित करेंगी।





 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

14-Jul-2026
रायपुर, (शोर संदेश) वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह जीत केवल एक मैच की सफलता नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के निरंतर सशक्त होते सफर, खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और अदम्य क्षमता का प्रतीक है। विश्व क्रिकेट के प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स पर मिली यह ऐतिहासिक विजय प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खिलाड़ियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट टीम भावना ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय बेटियां हर क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सहयोगी दल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।



 

पीएम मोदी बोले- क्रिकेट से आगे बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का खेल सहयोग

10-Jul-2026
नई दिल्ली।(शोर संदेश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचकर ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को नई दिशा देना है।
एमसीजी में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने उनसे ऑटोग्राफ लिए और सामूहिक तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एमसीजी में आकर किसी भी भारतीय के मन में भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबलों का रोमांच और दोनों देशों के साझा क्रिकेट प्रेम की भावना जाग उठती है। उन्होंने कहा कि आज यहां खेल की खुशी, भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता की गर्मजोशी और भविष्य के चैंपियनों का उत्साह देखने को मिला।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्हें कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट से जुड़े युवा खिलाड़ियों से बातचीत का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप के तहत क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। दोनों देश स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, टेक्नोलॉजी और खेलों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल के जरिए छोटे शहरों, गांवों और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए प्रयासरत है, जबकि 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन करेगा। ऐसे बड़े आयोजन दोनों देशों के बीच खेल सहयोग के नए अवसर लेकर आएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों को एक-दूसरे से सीखने और साथ काम करने के कई नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बिग बैश लीग का एक मैच भारत के चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। किसी भी स्पोर्टिंग लीग के लिए भारत में आयोजन बड़ी रीच और व्यूअरशिप की गारंटी है।
अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि खेलों की तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी भी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम साथ खेलें और हम साथ जीतें।”


 

ICC Rankings: ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ पहला स्थान किया हासिल

01-Jul-2026
नई दिल्ली। (शोर संदेश) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान ने लगभग 1 साल से नंबर वन की कुर्सी पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
ईशान किशन ने टी20 फॉर्मेट में वापसी के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन की वजह से ही ईशान टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज बन सके हैं।
टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर चले गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे, श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें और भारत के तिलक वर्मा छठे स्थान पर हैं।
इंग्लैंड के जोस बटलर को एक स्थान का फायदा हुआ है। बटलर सातवें स्थान पर चले गए हैं। सूर्यकुमार यादव एक स्थान के नुकसान के साथ आठवें स्थान पर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श नौवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस दसवें स्थान पर हैं।
आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को 2 स्थान का फायदा हुआ है। हेड टेस्ट फॉर्मेट के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट को 2 स्थान का घाटा हुआ है। रूट पहले स्थान से तीसरे स्थान पर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका के तेंबा बावुमा पांचवें स्थान पर हैं। बावुमा को 1 स्थान का फायदा हुआ है।
वनडे फॉर्मेट के शीर्ष 5 बल्लेबाजों की रैंकिंग पर गौर करें तो न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले, शुभमन गिल तीन स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली को एक स्थान का घाटा हुआ है। वह तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा चौथे और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 2 स्थान के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर हैं।









 


Feedback/Enquiry



Log In Your Account