ब्रेकिंग न्यूज

खेल

क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू, सीरीज बचाने उतरेगा भारत : आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 आज

28-Jun-2026
नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम सीरीज बचाने उतरेगी। अगर मेजबान आयरलैंड ने आज का मैच जीत लिया, तो पहली बार भारत के खिलाफ कोई सीरीज अपने नाम करेगा।
इस सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है। उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। अगर वैभव खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर होंगे।
इस मुकाबले में भारत का लगातार 16 टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी दांव पर है। पहले मुकाबले में हार के साथ लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया था। इसी कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए नेट्स सेशन रखा।
बेलफास्ट की पिच फिर बनेगी चुनौती
दूसरे मुकाबले में भी पहले मैच जैसी पिच मिलने की उम्मीद है। विकेट पर धीमापन और अतिरिक्त उछाल रहेगा। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। बल्लेबाजों के लिए सीधे शॉट के बजाय स्क्वायर एरिया में रन बनाना आसान हो सकता है। बारिश की 15% संभावना है।
भारत ने 8 मैच जीते
भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 9 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। भारत ने 8 और आयरलैंड ने 1 मैच जीता है।
गेंदबाजी और कप्तानी दोनों फेल रही
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को 30 रन पर 3 विकेट झटके दिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज लय बरकरार नहीं रख सके। आयरलैंड ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मैच पलट दिया।
इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले भी चर्चा में रहे। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को 16वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी दी, जबकि सामने दोनों राइट हैंड बैटर थे।
इस ओवर में 19 रन बने। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 26 रन बने। यहीं से मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया।

मोरक्को ने हैती को 4-2 से हराया, राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

25-Jun-2026
नई दिल्ली।  (शोर संदेश) फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप सी मुकाबले में मोरक्को ने शानदार वापसी करते हुए हैती को 4-2 से हराया। इस जीत के साथ ही मोरक्को ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मोरक्को की राउंड ऑफ 32 में ग्रुप एफ में पहले स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ंत होगी। इस हार के साथ ही हैती का नॉकआउट स्टेज में पहुंचने का सपना भी टूट गया है। इस मुकाबले में हैती की टीम बिना किसी दबाव के मैदान में उतरी और टीम ने 10वें मिनट में ही पहला गोल करके हर किसी को चौंका दिया। जीन-केविन डुवर्न के शानदार पास पर लेनी जोसेफ ने बेहतरीन बैकहील फ्लिक लगाई और गेंद मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो से टकराकर गोल पोस्ट में चली गई। यह 1974 के बाद वर्ल्ड कप में हैती का पहला गोल था, जिसने हैती टीम के फैंस को झूमने का मौका दिया।
हैती की बढ़त के बाद मोरक्को ने मैच में वापसी की कोशिश तेज कर दी। कई मौकों पर हैती के गोलकीपर जॉनी प्लासाइड ने शानदार बचाव किए, लेकिन आखिरकार मैच के 39वें मिनट में अचरफ हकीमी ने ब्राजील की ओर से मुकाबला का पहला गोल किया। बिलाल एल खन्नौस के शॉट को रोकने के बाद निकली गेंद पर हकीमी ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।
हालांकि,हैती की टीम एक बार फिर बढ़त हासिल करने में सफल रही। हैती के लिए दूसरा गोल विल्सन इसिडोर ने किया। इसिडोर ने लंबी दूर से जबरदस्त शॉट लगाया और गेंद मोरक्को के गोलकीपर को छकाते हुए तेजी से गोल पोस्ट में पहुंच गई। हालांकि, मैच में 1-2 से पिछड़ने के बावजूद मोरक्को की ओर से लड़ाई जारी रही और हाफ टाइम के स्टॉपेज टाइम में मोरक्को ने एक बार फिर स्कोर को बराबर कर दिया। हकीमी के शानदार कटबैक पर साइबारी ने बेहतरीन गोल दागा।
दूसरे हाफ में मोरक्को ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया। टीम ने लगातार हमले करते हुए हैती के डिफेंस पर दबाव बनाया, जिसका फायदा टीम को मैच के 78वें मिनट में मिला। बतौर सबस्टिट्यूट खिलाड़ी मैदान पर उतरे सूफियान रहीमी ने कॉर्नर के रूप में मिले मौका का फायदा उठाते हुए मोरक्को के लिए तीसरा गोल किया। इसके बाद मुकाबले के 89वें मिनट में गेस्सीम यासीन ने चौथा गोल करते हुए मोरक्को की जीत पर मुहर लगा दी। मोरक्को ग्रुप सी में 3 मुकाबलों में 7 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।




 

मेक्सिको ने चेकिया को 3-0 से हराया, ग्रुप ए में टॉप रहते हुए राउंड ऑफ 32 में पहुंचा

25-Jun-2026
नई दिल्ली।  (शोर संदेश) सह-मेजबान मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है। ग्रुप एक के मुकाबले में मेक्सिको ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेकिया को 3-0 से हराया।
मेक्सिको ने ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई है। यह पहला मौका है जब मेक्सिको ने वर्ल्ड कप में अपने तीनों ग्रुप-स्टेज मैच जीते हैं, और यह भी पहली बार है जब उन्होंने 1970 के बाद से अपने सभी ग्रुप-स्टेज गेम्स में क्लीन शीट रखी है। मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेक्सिको की टीम शुरू से ही बेहतरीन लय में दिखाई दी। हालांकि, शुरुआत में चेकिया ने आक्रामक खेल दिखाया और कुछ मौके बनाए, लेकिन वे उन्हें गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। मैच के 8वें मिनट में डेनिस विसिंस्की ने एक अच्छा शॉट लगाया, जो गोल पोस्ट के ऊपर से चला गया।
इसके बाद मेक्सिको ने धीरे-धीरे खेल पर नियंत्रण बना लिया। माटेओ शावेज ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच का पहला गोल दागा। उन्होंने राउल जिमेनेज के पास पर डिफेंस को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन गोल से टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले गोल के कुछ ही मिनट बाद ही मेक्सिको ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया। जॉर्ज सांचेज के एक हमले के दौरान चेकिया के डिफेंस से गलत क्लीयरेंस हुआ, जिसका फायदा जूलियन क्विनोन्स ने उठाया और आसान फिनिश के साथ स्कोर 2-0 कर दिया।
दूसरे हाफ में भी मेक्सिको का दबदबा जारी रहा। मैच के 78वें मिनट में खास पल देखने को मिला जब अनुभवी गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ को मैदान पर उतारा गया। यह उनके करियर का 153वां अंतरराष्ट्रीय मैच था और वह अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उनके मैदान पर आने पर दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। मुकाबले के स्टॉपेज टाइम में अल्वारो फिडाल्गो ने तीसरा गोल करते हुए मेक्सिको की बढ़त को 3-0 कर दिया। उन्होंने टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में बेहतरीन शॉट लगाते हुए मेक्सिको की जीत पर मुहर लगा दी। हार के साथ ही चेकिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।





 

साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, साउथ कोरिया को हराकर पहली बार राउंड ऑफ 32 में पहुंचा

25-Jun-2026
नई दिल्ली।  (शोर संदेश) साउथ अफ्रीका ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है। ग्रुप ए के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराने के साथ ही नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की की।
साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत के नायक थापेलो मासेको रहे, जिन्होंने मैच का इकलौता गोल दागा। साउथ अफ्रीका ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और साउथ कोरिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया। शुरुआती मिनटों में ही मासेको ने एक जबरदस्त शॉट लगाया, लेकिन कोरिया के डिफेंडर ली गिह्युक बचाव करने में सफल रहे। इसके बाद एविडेंस मकगोपा और थालेंटे म्बाथा ने भी गोल करने का प्रयास किया, लेकिन साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंगग्यु ने दोनों ही बार बेहतरीन बचाव किया।
पहले हाफ में दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में साउथ कोरिया ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और टीम ने आक्रामक खेल के बूते साउथ अफ्रीका के डिफेंस पर दबाव डालने का प्रयास किया। कोच हांग म्युंग-बो ने टीम में तीन बदलाव भी किए। स्टार खिलाड़ी सोनह्युंग-मिन को भी मौका दिया गया। हालांकि, साउथ कोरिया का यह दांव उल्टा पड़ गया।
मैच के 63वें मिनट में तेशपांग मोरेमी ने बेहतरीन रन बनाते हुए पेनल्टी बॉक्स के किनारे में शानदार पास दिया, जिसका भरपूर फायदा मासेको ने उठाया। मासेको ने गेंद को नियंत्रण करते हुए बाएं पैर से बेहतरीन शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा। मासेको 22 साल और 225 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की ओर से गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसके बाद साउथ कोरिया ने गोल करने के काफी प्रयास किए, लेकिन वह अफ्रीका के डिफेंस को नहीं भेद सके। 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट के साथ साउथ अफ्रीका ने ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई।
जीत के बाद मासेको ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अविश्वसनीय और सपने जैसा है। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने टीम का पूरा साथ दिया और यह जीत उन सभी समर्थकों को समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है जिन्होंने टीम पर भरोसा किया, बल्कि उनके लिए भी है जिन्होंने भरोसा नहीं किया। मासेको ने बताया कि टीम ने कई मुश्किल दौर देखे हैं, लेकिन इस प्रदर्शन से साबित हो गया है कि वे मजबूत और सक्षम हैं।
 

छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडियों को इंडिया टीम में मिली जगह, बीसीसीआई इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट में होंगे शामिल

24-Jun-2026
रायपुर  (शोर संदेश) । बीसीसीआई इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट की आयोजन 6 जुलाई के किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को ऑल इंडिया जूनियर चयन समिति और सीनियर चयन समिति ने बीसीसीआई टीमों की घोषणा कर दी। चयनित टीमों में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडियों ने जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है। छत्तीसगढ़ के वरुण सिंह भुई ने इमर्जिंग टूर्नामेंट के लिए चयनित टीम ए में जगह पक्की है। वहीं, मंयक वर्मा ने टीम बी और आयुष पांडे ने बीसीसीआई टीम डी ने जगह बनाई है। तीन खिलाडि़यों का इस टूर्नामेंट के लिए विभिन्न टीमों में उनके इमर्जिंग कैंप में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रदेश के खिलाडि़यों को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने टीमों में चयन होने पर बधाई दी है।
बेंगलूरु में टूर्नामेंट का आयोजन 6 से
बीसीसीआई एमेर्जिंग मेंस टूर्नामेंट का आयोजन 6 जुलाई से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बेंगलूरु में किया जाएगा। इसमें चार टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट 24 जुलाई तक चलेगा। इसमें देश के उभरते क्रिकेट खिलाडि़यों के बीच 3 मल्टी डे मैच खेले जाएंगे। खिलाडिय़ों को बीसीसीआई के शीर्ष कोचों के निर्देशन में खेलने का अवसर मिलेगा।
आयुष पांडे इंडिया टीम ए में भी जगह बना चुके
इससे पहले छत्तीसगढ़ के सलामी रणजी बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारतीय ए टीम में भी किया जा चुका है। वहीं, आयुष और मयंक 13 अप्रैल से 7 मई तक अंडर-25 एमेर्जिंग कैंप में शामिल हो चुके हैं। वरुण सिंह भुई अंडर-23 एमेर्जिंग कैंप में 13 अप्रैल से 7 मई तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जसप्रीत बुमराह की वापसी, कोहली-रोहित भी शामिल

21-Jun-2026
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 21 जून (रविवार) को कर दिया गया. 15 सदस्यीय टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। कोहली की उपलब्धता फिनटेस क्लियरेंस के अधीन है. यानी फिटनेस टेस्ट में पास होने पर ही वो इस सीरीज में भाग ले पाएंगे.
टीम सेलेक्शन की सबसे बड़ी बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अब वनडे सेटअप में लौट आए हैं. बुमराह आखिरी बार 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम के लिए 50 ओवर्स क्रिकेट खेले थे. ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी वनडे टीम में वापस लौटे हैं. अक्षर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का पार्ट नहीं थे.
यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे  भी वनडे टीम का पार्ट नहीं हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शनिवार (20 जून) को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार 110* रन बनाए थे. अब विराट कोहली के वापस लौटने पर उनकी स्क्वॉड से छुट्टी हो गई है. यशस्वी को कोहली के इंजर्ड होने पर ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया था.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली* (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.
भारत का इंग्लैंड दौरा
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में ठोक दी फिफ्टी, बना दिया वनडे क्रिकेट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

21-Jun-2026
नई दिल्ली। (शोर संदेश) वैभव सूर्यवंशी ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक बनाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट यानी लिस्ट ए क्रिकेट में बना दिया है। वैभव सूर्यवंशी से तेज किसी भी खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट में अर्धशतक पूरा नहीं किया है।
वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए के लिए ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वैभव वनडे क्रिकेट यानी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी से तेज किसी भी खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट में अर्धशतक पूरा नहीं किया है। श्रीलंका ए खिलाफ खिताबी मैच में अर्धशतक तक पहुंचने के लिए वैभव को सिर्फ 11 गेंदें लगीं और अपनी पहली फिफ्टी इस सीरीज में पूरी की। 12 गेंदों में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज के वीररत्ने ने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक बनाया था।
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं, लेकिन क्रिकेट में हर रोज नए आयाम गढ़ रहे हैं। वैभव से पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 गेंदों का था। वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसमें एक भी रन दौड़कर उन्होंने नहीं लिया, क्योंकि 5 चौके और 5 छक्के ही 50 रन हो गए। एक गेंद उनकी इस पारी में डॉट रही। 450 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट इस अर्धशतकीय पारी के दौरान था।
बल्ले से दिया करारा जवाब
वैभव सूर्यवंशी का आखिरी मैच जो श्रीलंका ए के खिलाफ था, उसके बारे में आपको पता ही होगा। उनकी खूब किरकिरी हुई थी कि वह श्रीलंकाई खिलाड़ी से उलझ गए थे और उसके साथ धक्का-मुक्की कर दी थी। हर कोई इस बात की दलील दे रहा था कि वैभव को अपने बल्ले से जवाब देना चाहिए और श्रीलंका ए की पूरी टीम को उन्होंने अपने बल्ले से ही जवाब दिया, क्योंकि सुपर ओवर में वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिलाने से नाखुश थे और श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा लगातार टीज किए जाने से भी नाखुश थे।

खेलो इंडिया सेंटर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

18-Jun-2026
रायपुर(शोर संदेश)  राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सूरजपुर के खेलो इंडिया सेंटर हराटिकरा की एक प्रतिभावान बालिका खिलाड़ी का चयन आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल सूरजपुर जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
ग्रामीण अंचल से निकलकर अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के बल पर बालिका खिलाड़ी ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उसके चयन से यह साबित हुआ है कि उचित मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर प्रदेश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर रेना जमील ने बालिका खिलाड़ी को फुटबॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियां खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और अपनी उपलब्धियों से अन्य बच्चों को भी प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ी को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित खेलो इंडिया सेंटरों के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं और युवा खिलाड़ी राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रहे हैं।
बालिका खिलाड़ी के चयन से जिले में हर्ष का माहौल है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने इसे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर खेल अधिकारी आरती पांडेय तथा खेलो इंडिया सेंटर हराटिकरा के प्रशिक्षक प्रकाश गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

17-Jun-2026
नई दिल्ली। (शोर संदेश) महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लिश टीम ने साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया।
आयरलैंड से मिले 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी जोन्स महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। पिछले मुकाबले में शतकीय पारी खेलनी वाली डैन व्याट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 16 रन बनाकर आउट हुईं। एलिस कैप्सी भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुईं। 35 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही इंग्लिश टीम की पारी को कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट ने संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों में 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
नाइट ने 23 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया, जबकि नैट साइवर 48 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हुईं। 48 रनों की अपनी पारी में इंग्लिश कप्तान ने 4 चौके लगाए। फ्रेया केम्प महज 2 रन बनाकर रनआउट हुईं। डैनी गिब्सन 4 और चार्ली डीन चार रन बनाकर नाबाद रहीं और इंग्लैंड को जीत दिलाकर लौटीं। गेंदबाजी में आयरलैंड की तरफ से एमी मग्वायर और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले, आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 118 रन लगाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एमी हंटर महज 6 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान गैबी लुईस बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। अलाना डेलजेल 18 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, प्रेंडरगैस्ट 18 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। रेबेका स्टोकेल 9 रन ही बना सकीं, जबकि लिआ पॉल 10 रन बनाकर आउट हुईं।
अंत के ओवरों में लुईस लिटिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि चार्ली डीन ने महज 11 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके।
 

लियोनेल मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया को 3-0 से हराया

17-Jun-2026
नई दिल्ली। (शोर संदेश) डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा। टीम की इस जीत के नायक रहे कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने मुकाबले में तीन गोल दागे।
अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। डिफेंडिंग चैंपियन के स्ट्राइकर्स ने अल्जीरिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा और टीम को पहली सफलता मैच के 17वें मिनट में मिली। कप्तान मेसी ने बॉक्स के बाहर से ही बेहतरीन शूट लिया, जो अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान को छकाते हुए गोल पोस्ट में पहुंच गया। अपना 200वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे मेसी का यह फीफा विश्व कप में 14वां गोल रहा। मेसी ने मुकाबले में इससे पहले भी एक गोल दागा, लेकिन रेफरी ने उसे ऑफ साइड करार दे दिया।
हालांकि, अल्जीरिया ने इसके बाद अर्जेंटीना को पहले हाफ में गोल करने का कोई और मौका नहीं दिया और स्कोर 1-0 रहा। मगर दूसरे हाफ में लियोनेल मेसी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने मैच के 60वें मिनट में एक और शानदार गोल किया। मैक एलिस्टर के शॉट को अल्जीरिया के गोलकीपर रोकने में तो सफल रहे, लेकिन वह गेंद को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर सके। रिबाउंड पर पहुंचे मेसी ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए अर्जेंटीना की बढ़त को 2-0 कर दिया।
16 मिनट बाद मेसी ने इस मुकाबले में गोल की हैट्रिक पूरी की। बॉक्स के बाहर मिली गेंद को मेसी ने अपने बाएं पैर से खेले शॉट के साथ गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया और अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी। मेसी ने तीन गोल दागते हुए अपने 200वें इंटरनेशनल मुकाबले को यादगार बनाया। इसके साथ ही मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मिरोस्लाव क्लोज (16 गोल) की बराबरी कर ली है। इस मेगा इवेंट में मेसी अब तक 16 गोल कर चुके हैं।







 


Feedback/Enquiry



Log In Your Account