ब्रेकिंग न्यूज

खेल

एर्लिंग हालैंड के डबल धमाके से नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इराक को 4-1 से हराया

17-Jun-2026
नई दिल्ली। (शोर संदेश) नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। बोस्टन स्टेडियम में ग्रुप आई के मुकाबले में नॉर्वे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 4-1 से हराया।
नॉर्वे की तरफ से फीफा विश्व कप में अपना डेब्यू कर रहे एर्लिंग हालैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए, जबकि लियो ओस्टिगार्ड ने भी एक गोल दागा। यह मुकाबला इसलिए भी खास था, क्योंकि नॉर्वे और इराक दोनों ही लंबे समय बाद विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर लौटे थे। मैच की शुरुआत से ही नॉर्वे ने आक्रामक खेल दिखाया।
14वें मिनट में गोलकीपर ओरजान नाइलैंड की शुरुआत किए गए मूव पर डेविड मोलर वोल्फ ने बाएं छोर से शानदार क्रॉस दिया, जिसे हालैंड ने गोल में बदलकर नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस मैच में 35 साल और 279 दिन की उम्र में नाइलैंड नॉर्वे के लिए विश्व कप खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए।
इराक ने भी मैच में जल्द ही वापसी की और दस मिनट बाद ही इस टूर्नामेंट का अपना पहला गोल दागा। टीम के अनुभवी फॉरवर्ड खिलाड़ी आयमन हुसैन विश्व कप में गोल करने वाले महज दूसरे इराकी खिलाड़ी बने। आमिर अल-अम्मारी के बेहतरीन क्रॉस पर शानदार हेडर मारते हुए आयमन ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। हालांकि, हाफ टाइम से पहले हालैंड ने फिर कमाल दिखाया। इराकी डिफेंडर जैद तहसीन और गोलकीपर जलाल हसन के बीच हुई गड़बड़ी का फायदा उठाकर हालैंड ने मैच में अपना दूसरा गोल किया और नॉर्वे को 2-1 की बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में नॉर्वे का दबदबा जारी रहा। सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में आए लियो ओस्टिगार्ड ने कॉर्नर किक पर शानदार हेडर लगाकर स्कोर 3-1 कर दिया। इस गोल के बाद इराक की वापसी बेहद मुश्किल हो गई और टीम को कई बार प्रयास करने के बावजूद गोल करने में सफलता नहीं मिली। मैच के अंतिम क्षणों में हुसैन के खुद के गोल से नॉर्वे ने आसानी से जीत हासिल की और ग्रुप आई में सबसे ऊपर पहुंच गया।
मैच के बाद हालैंड ने कहा कि उनका पहला गोल अच्छा था, लेकिन दूसरा गोल उससे भी बेहतर था। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले मुकाबले ज्यादा कठिन होंगे। इस जीत के बाद नॉर्वे अंक तालिका में फ्रांस से बेहतर गोल अंतर के कारण पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि इराक और सेनेगल को अपने अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
 

CCPL-3 फाइनल में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराया

15-Jun-2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल में बिलासपुर बुल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायगढ़ लायंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टीम की ओर से नयन चव्हाण ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा संगीत सोनी ने 32, आलोक साहू ने 25 और दीपक यादव ने 22 रन की पारी खेली।
बिलासपुर बुल्स की ओर से भारत गोंडवानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं वरुण सिंह भुई और मोहित राउत ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 164 रन बना लिए। विकल्प तिवारी और पवन परनाते ने 29-29 रन की पारी खेली, जबकि आयुष पांडे ने 33 रन का योगदान दिया।
रायगढ़ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव और शुभम अग्रवाल को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
भारत गोंडवानी बने प्लेयर ऑफ द मैच
फाइनल में 3 अहम विकेट लेने वाले भारत गोंडवानी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ बिलासपुर बुल्स ने CCPL के तीसरे सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन का शानदार अंत किया।

नवा रायपुर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों से बोले अरुण साव — ‘जो खेलेगा वही खिलेगा’

15-Jun-2026
रायपुर  (शोर संदेश) उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव नवा रायपुर के सेंध जलाशय में आयोजित 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। विगत 12 जून से प्रारंभ इस चैंपियनशिप में देश के 24 राज्यों के 810 खिलाड़ियों तथा करीब 400 अधिकारियों, खेल संघों के पदाधिकारियों और सपोर्टिंग स्टॉफ ने भागीदारी की। चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ओवरऑल चैंपियन बना। केरलम और ओड़िशा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार मंत्री गुरू खुशवंत साहेब भी समापन समारोह में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समापन समारोह में खिलाड़ियों और विभिन्न राज्यों से आए कयाकिंग-कैनोइंग संघों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी इस खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। देशभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य के लिए पदक जीत कर ला रहे हैं। राज्य में कयाकिंग-कैनोइंग को और आगे बढ़ाने सरकार हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल और खिलाड़ियों की तरक्की एवं बेहतरी के लिए लगातार काम हो रहे हैं। भारत सरकार 2047 तक विकसित भारत के साथ ही देश को दुनिया की पांच बड़ी खेल शक्तियों में शामिल करने रोडमैप बनाकर काम कर रही है। ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक जीते, इसके लिए योजना बनाकर काम कर रही है। 
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि आज खेलों का महत्व केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। यह नौजवानों के विकास और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का बड़ा माध्यम है। देश के वातावरण को बदलने के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल के मैदान में लाना पड़ेगा। खेल के मैदान से सब कुछ मिलता है। मान-सम्मान, धन-दौलत, शोहरत... ये सब खेल के मैदान से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो खेलेगा वही खिलेगा, इसलिए आप खूब खेलें, खूब आगे बढ़ें। उन्होंने नवा रायपुर में इस चैंपियनशिप के शानदार आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद तीन दिनों तक यहां अच्छा आयोजन हुआ है। देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि खेल अब एक अच्छा करियर भी हो गया है। खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार लगातार सुविधाओं व अधोसंरचनाओं को मजबूत कर रही है। इससे बड़ी संख्या में युवा खेलों को अपना रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
नवा रायपुर के सेंध जलाशय में 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के तहत महिला एवं पुरूष वर्ग में जूनियर और सब-जूनियर स्तर पर कयाकिंग-कैनोइंग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, सचिव प्रशांत रघुवंशी, एशियन कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, उत्तराखंड कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के डॉ. डी.के. सिंह और ओड़िशा कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के विपिन दास सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

14-Jun-2026
नई दिल्ली। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसे पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का सामना करना है.
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम वॉर्म-अप मैचों में मिले-जुले प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी. भारत ने पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मैच में उसे 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
भारतीय टीम अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है. उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था, जब टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी. ऐसे में इस बार टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
दूसरी ओर पाकिस्तान भी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगा. भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दबाव और रोमांच हमेशा अलग होता है, ऐसे में फैन्स को एक हाई-वोल्टेज मैच की उम्मीद रहेगी.
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने का अनुमान है और धूप खिली रहेगी.
इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है, जहां पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारतीय टीम का पूरी तरह दबदबा रहा है.
 

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने नाबाद 84 रन बनाए

14-Jun-2026
नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। धर्मशाला में बारिश की वजह से 25-25 ओवर का मैच खेला गया।
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों में अपना नौवां वनडे शतक लगाया। उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली।
195 रन का पीछा कर रही भारत ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 66 बॉल पर नाबाद 84 रन बनाए। केएल राहुल 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा ईशान किशन ने 34 रन की पारी खेली।
भारत की ओर से डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिले। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा।

FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने छुड़ाए ब्राजील के पसीने, हारते-हारते बची पांच बार की चैम्पियन टीम

14-Jun-2026
नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. पांच बार की विश्व चैम्पियन टीम को अपने पहले ही मुकाबले में मोरक्को के खिलाफ कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा. 14 जून (रविवार) को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के मुकाबले में मोरक्को ने ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया. अगर अंतिम क्षणों में गोलकीपर एलिसन बेकर ने शानदार बचाव नहीं किया होता, तो ब्राजील को हार का सामना भी करना पड़ सकता था.
इस हाईवोल्टेज मुकाबले में मोरक्को ने शुरुआत से ही ब्राजील पर दबाव बनाए रखा. चार साल पहले विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली अफ्रीकी टीम ने दिखा दिया कि वह इस बार भी किसी बड़े उलटफेर को अंजाम देने की क्षमता रखती है. मैच के शुरुआती 20 मिनटों में ब्राजील अपनी लय तलाशता नजर आया, जबकि मोरक्को लगातार आक्रामक फुटबॉल खेल रहा था.
इसका फायदा उसे 21वें मिनट में मिला. ब्राजील के मिडफील्डर लुकास पाक्वेटा की गलती के बाद मोरक्को ने तेज काउंटर अटैक शुरू किया. ब्राहिम डियाज की शानदार थ्रू बॉल पर इस्माइल सैबारी ने बेहतरीन रन लगाया और गोलकीपर एलिसन बेकर के ऊपर से गेंद को नेट में पहुंचाकर मोरक्को को 1-0 की बढ़त दिला दी. गोल के बाद स्टेडियम में मौजूद मोरक्को समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया, जबकि ब्राजील के प्रशंसक हैरान नजर आए.
विनीसियस जूनियर ने किया जबरदस्त गोल
मोरक्को की बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी. 32वें मिनट में ब्राजील के सबसे बड़े सितारों में से एक विनीसियस जूनियर ने अपनी क्लास दिखाई. ब्रूनो गुइमारेस के साथ बेहतरीन तालमेल बनाते हुए विनीसियस बाईं ओर से आगे बढ़े. उन्होंने डिफेंडरों को छकाया और फिर दाएं पैर से ऐसा शानदार शॉट लगाया, जिसे रोकने की कोशिश में यासीन बोनो पूरी तरह बेबस नजर आए. गेंद सीधे गोलपोस्ट के कोने में जाकर समा गई और स्कोर 1-1 हो गया. यह विनीसियस के अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां गोल था.
वर्ल्ड कप में खाली सीटों पर मचा बवाल, FIFA ने बता दी असली वजह
वर्ल्ड कप में 'डकैती', अंग्रेज टीम के जूते भी नहीं छोड़े, मची खलबली
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन मोरक्को ज्यादा खतरनाक नजर आया. इंजरी टाइम में अफ्रीकी टीम के पास मैच जीतने का सुनहरा मौका भी आया. नील एल ऐनाउई के शॉट को एलिसन पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके. रिबाउंड पर अयूबे अमाइमौनी के पास गोल करने का मौका था, लेकिन ब्राजील के गोलकीपर ने जमीन पर गिरते हुए अविश्वसनीय बचाव कर अपनी टीम को हार से बचा लिया. यह बचाव मैच का निर्णायक पल साबित हुआ.
ब्राजील इस मुकाबले में अपने स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर के बिना उतरा था. पिंडली की चोट से उबर रहे नेमार टीम का हिस्सा नहीं बन सके. उनकी गैरमौजूदगी में ब्राजील की आक्रमण पंक्ति कई बार असंतुलित नजर आई. कोच कार्लो एंसेलोटी की अगुवाई में विश्व कप खेल रही ब्राजील की टीम से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन पहले मुकाबले ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं.
ब्राजील जीत हासिल नहीं कर सका, लेकिन टीम ने विश्व कप के शुरुआती मैचों में अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखा. ब्राजील अब लगातार 21 विश्व कप ओपनिंग मैचों में अपराजित है. उसे आखिरी बार 1934 में स्पेन के खिलाफ ओपनिंग मैच में हार झेलनी पड़ी थी. यानी 92 साल से अधिक समय से ब्राजील अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत हार के साथ नहीं कर रहा है.

श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम का ऐलान

11-Jun-2026
नई दिल्ली। (शोर संदेश) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम और कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। दोनों ही फॉर्मेट के लिए टीम की कमान भाविका अहिरे के हाथों में सौंपी गई है।
यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का अच्छा अवसर होगी। हाल के वर्षों में उनके अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। महाक नरवासे को दोनों प्रारूपों में उपकप्तान बनाया गया है।
सिलेक्टर्स ने दोनों फॉर्मेट में कई खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखा है। ईरा जाधव, ईश्वरी अवसरे, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, काश्वी कंडीकुप्पा, गौरी गोयल, जानवी विकार और अनादी टैगड़े को टी20 और वनडे दोनों में ही मौका दिया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट में पिछले कुछ वर्षों में मजबूत प्रतिभा विकास प्रणाली तैयार हुई है। कई खिलाड़ी जूनियर क्रिकेट से आगे बढ़कर सीनियर भारतीय टीम तक पहुंची हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट के लिए भी अहम होगी, क्योंकि वे भविष्य के अंडर-19 विश्व कप और सीनियर टीम के लिए नई प्रतिभाओं का आकलन करेंगे।
भारत अंडर-19 महिला टी20 टीम स्क्वाड: भाविका अहिरे (कप्तान और विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी अवसरे, अवनी चावड़ा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पालक, महाक नरवासे (वीसी), काश्वी कंडीकुप्पा, मनियार मैत्री, गौरी गोयल, जान्हवी वीरकर, अनादि तागड़े और के दीक्षा (विकेटकीपर)।
भारत अंडर-19 महिला वनडे टीम स्क्वाड: भाविका अहिरे (कप्तान और विकेटकीपर), इरा जाधव, दीया यादव, ईश्वरी अवसरे, वी प्रतीक्षा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पालक, महाक नरवासे (वीसी), काश्वी कंडीकुप्पा, विधि परमार, गौरी गोयल, जान्हवी वीरकर, अनादि तागड़े और के दीक्षा (विकेटकीपर)।
भारत और श्रीलंका अंडर-19 टी20 सीरीज शेड्यूल
22 जून: पहला टी20 – चेन्नई
24 जून: दूसरा टी20 – चेन्नई
27 जून: तीसरा टी20- चेन्नई
भारत और श्रीलंका अंडर-19 वनडे सीरीज शेड्यूल
30 जून: पहला वनडे- पुडुचेरी
3 जुलाई: दूसरा वनडे- पुडुचेरी
6 जुलाई: तीसरा वनडे- पुडुचेरी











 

भारत ए ने अफगानिस्तान ए के सामने रखा 350 रन का लक्ष्य

11-Jun-2026
नई दिल्ली। (शोर संदेश) भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। प्रभसिमरन, ऋतुराज और तिलक ने अर्धशतकीय पारी खेली।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 74 रन जोडे़। वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 44 रन बनाए। हालांकि, वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 9 चौके लगाने के बाद पवेलियन लौटे। प्रियांश आर्या महज 8 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और प्रभसिमरन ने तीसरे विकेट के लिए 74 गेंदों में 79 रन जोड़े। ऋतुराज ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, प्रभसिमरन अपने शतक से चूक गए और 69 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि, कप्तान तिलक वर्मा ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। तिलक ने 73 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 66 रन बनाए।
सूर्यांश शेडगे ने 27 गेंदों में 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए। अरशद खान सिर्फ एक रन ही बना सके। अनुकूल रॉय ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाए।
वहीं, विपराज निगम ने 3 गेंदों में 8 रन बनाए। अफगानिस्तान ए की ओर से गेंदबाजी में अब्दुल्ला अहमदजई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 68 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, फरमानुल्लाह साफी ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कप्तान इमरान मीर ने 21 रन देकर एक विकेट चटकाया।















 

जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट

09-Jun-2026
रायपुर,  (शोर संदेश) सुकमा के जंगलों के बीच मैदान में युवाओं को क्रिकेट खेलते देख उप मुख्यमंत्री अरुण साव खुद को रोक न सके। उन्होंने गाड़ी रुकवाई, खिलाड़ियों के बीच मैदान में पहुंचे और क्रीज पर जाकर बैट थाम लिया। टूर्नामेंट खेल रहे कुशल गेंदबाजों की गेंदों पर कुछ करारे शॉट भी लगाए। यह बदलते बस्तर की खुशनुमा तस्वीर है।
किरंदुल से सुकमा के रास्ते का यह मुनगा गांव था जहां साव ने मैदान में बल्ला भांजा। सुकमा जिले के ग्राम पंचायत कोर्रा का आश्रित गांव है यह। मैदान पर खेलने के लिए जुटे युवाओं से पता चला कि यहां 7 जून से क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है जिसमें आसपास के गांवों की 16 टीमों ने भाग लिया है। मैदान के एक छोर पर खिलाड़ियों का झुंड तो दूसरे छोर पर दर्शकों का झुंड था।
उप मुख्यमंत्री साव ने कुछ गेंदे खेलने के बाद पिच पर ही खिलाड़ियों से अपने सहज-सरल अंदाज में बातचीत शुरू की, जिससे इस टूर्नामेंट की जानकारी मिली। उन्होंने खिलाड़ियों के मांगे बिना ही सभी 16 टीमों को क्रिकेट किट देने का वादा किया, जिससे वे पूरे साजो-सामान के साथ अपने खेल का आनंद ले सकें। साव से चर्चा के बीच खिलाड़ियों ने खेल मैदान की कमी की बात रखी, जिस पर उन्होंने कलेक्टर को निर्देशित कर समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव इन दिनों चार दिनों के बस्तर प्रवास पर हैं। वे रोज दिनभर निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों की बैठक लेकर इनकी प्रगति की समीक्षा भी कर रहे हैं। बस्तर संभाग के प्रगतिरत काम जल्दी कैसे पूरे हों... अप्रारंभ कार्यों को तत्काल शुरू कर कैसे तेजी से अंजाम तक पहुंचाएं, इन पर बैठकों में मंथन भी कर रहे हैं।

















 

भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम बनी U-18 एशिया कप चैंपियन, महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

07-Jun-2026
रायपुर, (शोर संदेश) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए U-18 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर देश को गौरवान्वित किया है। वहीं भारतीय महिला U-18 हॉकी टीम ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर भारत का मान बढ़ाया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा U-18 एशिया कप का खिताब जीतना देश के लिए गौरव का क्षण है। साथ ही महिला टीम द्वारा कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना भी भारतीय खेल प्रतिभा और समर्पण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
मंत्री चौधरी ने कहा कि भारत की युवा हॉकी प्रतिभाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश खेलों के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश को आप सभी पर गर्व है।


Feedback/Enquiry



Log In Your Account