ब्रेकिंग न्यूज

Bilaspur

रिश्वत लेते पकड़ा गया BEO दफ्तर का कर्मचारी, विभाग ने किया सस्पेंड

31-May-2026

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपी को ACB ने 40,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद विभाग ने उसे निलंबित कर दिया और मुख्यालय कटघोरा निर्धारित किया गया है। मामले की आगे विभागीय और कानूनी जांच जारी है।
कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB) बिलासपुर के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 0/2026 में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रदीप मिश्रा, सहायक ग्रेड-02, को प्रार्थी अमृत बघेल से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
ACB टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विभाग ने इस कार्रवाई को गंभीर मानते हुए आगे की जांच तेज कर दी है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
आचरण नियमों के उल्लंघन पर तत्काल निलंबन
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए यह माना गया कि आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों के विपरीत है। इसके बाद प्रदीप मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। विभाग ने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की विस्तृत विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
निलंबन अवधि में कटघोरा मुख्यालय तय
निलंबन आदेश के अनुसार, आरोपी कर्मचारी का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कटघोरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस अवधि में वह संबंधित कार्यालय की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा और विभागीय जांच पूरी होने तक उसे सेवा नियमों के अनुसार कार्यवाही का पालन करना होगा।

एजेंसी के झांसे में लेकर कारोबारी से ठगे 7.87 लाख, सरकंडा थाने में केस दर्ज

20-May-2026
बिलासपुर। एफएमसीजी कारोबार से जुड़े एक व्यापारी को बड़ी बिस्किट कंपनी की चैनल सेल्स एजेंसी दिलाने का सपना दिखाकर करीब 7.87 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को कंपनी का नेशनल सेल्स हेड और डायरेक्टर बताने वाले लोगों ने कारोबारी से एडवांस रकम जमा कराई, लेकिन वादे के मुताबिक माल नहीं भेजा। जो सामान पहुंचा भी, वह दूसरी कंपनियों का निकला।
सकर्री क्षेत्र निवासी माधव अग्रवाल “माधव इंटरप्राइजेस” के नाम से एफएमसीजी उत्पादों की डिस्ट्रीब्यूशन और चैनल सेल्स एजेंसी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नवंबर-दिसंबर 2025 के दौरान सुरेश साव नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को “बंगाल फूड एंड बेवरेज कंपनी” का नेशनल सेल्स हेड बताते हुए बिलासपुर क्षेत्र की अधिकृत सीएसए एजेंसी देने का प्रस्ताव रखा।
इसके बाद कुमार सिन्हा और राकेश सिन्हा नाम के लोगों से भी बातचीत कराई गई। आरोपियों ने कंपनी का बड़ा नेटवर्क और अच्छे कारोबार का भरोसा दिलाकर एडवांस राशि मांगी। माधव अग्रवाल ने अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस समेत अन्य माध्यमों से कुल 7 लाख 87 हजार 156 रुपये कंपनी के खाते में जमा कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने फर्जी सेल्स बिल और ई-वे बिल भेजे, ताकि सौदा असली लगे। काफी इंतजार के बाद जो माल पहुंचा, उसमें दूसरी कंपनियों के बिस्किट और अन्य उत्पाद निकले। शेष माल कभी भेजा ही नहीं गया। विरोध करने पर आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
मामले की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने वाला चार वर्ष बाद पकड़ाया

17-May-2026
सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार दुबे (57) पिछले चार साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने लोगों से कुल 12 लाख रुपए की ठगी की थी। ठगी की इस रकम से उसने 5 लाख 75 हजार रुपए में बोलेरो खरीदा था। पुलिस के अनुसार, ग्राम सकर्रा निवासी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया था कि द्वारिका प्रसाद गबेल, देवेंद्र कुमार गबेल, संतोष गबेल और सुरेश कुमार दुबे ने एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साल 2011 में उनसे और अन्य लोगों से लाखों रुपए लिए थे। इस शिकायत के आधार पर 16 अगस्त 2022 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। साइबर सेल को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव नुनेरा आया हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने पाली थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे 16 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
 

कारोबारी से करोड़ों की ठगी कर फरार हुए आरोपी

14-May-2026
बिलासपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक जमीन कारोबारी को भारी मुनाफे का झांसा देकर 3 करोड़ 32 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पुलिस ने बाप-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपित फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, विनोबा नगर निवासी जमीन कारोबारी विजय कुमार गुप्ता की पहचान वर्ष 2023 में एक जमीन सौदे के दौरान तोरवा निवासी अशोक कुमार गिडवानी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई। इसी दौरान अशोक गिडवानी ने अपने बेटे मोहित गिडवानी के साथ मिलकर कारोबारी को निवेश का प्रस्ताव दिया।
आरोपितों ने विजय गुप्ता और उनके मित्र रमेश कुमार अग्रवाल को बताया कि उनका मनिहारी व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है और यदि वे निवेश करेंगे तो हर तीन महीने में अच्छा मुनाफा मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निवेश की रकम पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और नियमित लाभ भी मिलता रहेगा। आरोपितों की बातों में आकर विजय गुप्ता ने स्वयं के अलावा अपने स्वजनों और मित्रों के माध्यम से भी रकम जुटाई। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 3 करोड़ 32 लाख रुपये आरोपितों को सौंप दिए गए।

7 से 19 जून तक कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चलेंगी, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

14-May-2026
बिलासपुर (शोर संदेश)। बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चांपा स्टेशन में चौथी रेललाइन जोड़ने के कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 74 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह कार्य 7 जून से 19 जून तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इसके कारण कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। समर सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों के 10 लाख से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेललाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। करीब 206 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन परियोजना में अब तक 180 किलोमीटर से अधिक रेललाइन बिछाई जा चुकी है। इसी कड़ी में चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
रद्द होने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें
7 से 18 जून तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8 से 19 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
12 जून को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 जून को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 व 12 जून को यशवंतपुर से चलने वाली 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 व 14 जून को कोरबा से चलने वाली 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 व 15 जून को तिरुअनंतपुरम नॉर्थ से चलने वाली 22648 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 व 17 जून को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
 

जनगणना कर्मियों से अभद्रता पर प्रशासन सख्त, बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

08-May-2026

बिलासपुर। राष्ट्रीय महत्व के जनगणना को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बिलासपुर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार या विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में जनगणना अधिनियम 1948 और भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रावधान लागू किए जाएंगे।
हाल ही में बिल्हा जनपद पंचायत के ग्राम घोघरा में जनगणना कर्मी के साथ मारपीट और कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सहयोग की अपील, विकास की आधारशिला है जनगणना
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और नीतियों के निर्धारण की आधारशिला है।

15 मकानों पर चला वन विभाग का बुलडोजर:मरवाही वन मंडल में जंगल की जमीन पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई

06-May-2026
बिलासपुर (शोर संदेश)। मरवाही वन मंडल के कोरजा गांव में वन विभाग ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भैंस-लोटी क्षेत्र में जंगल की जमीन पर बने लगभग 15 घरों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।
वन विभाग का भारी दल-बल, सरकारी आदेशों के साथ मौके पर पहुंचा। बुलडोजर की मदद से उन 15 घरों को जमींदोज किया गया, जो लंबे समय से विवादों में थे। मरवाही वन मंडल के डीएफओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर और बड़ी संख्या में वन कर्मचारी इस अभियान में मौजूद रहे।
प्रशासन के अनुसार, जिस जमीन पर ये घर बने थे, वह 'नारंगी जंगल' के दायरे में आती है। विभाग का दावा है कि इस स्थान पर पहले बेशकीमती सागौन का प्लांटेशन था, जिसे काटकर अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया था।
जैसे ही बुलडोजर घरों की ओर बढ़ा, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं और बच्चे अपने घरों को बचाने के लिए अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते और विरोध करते दिखे। ग्रामीणों का आरोप है कि वे यहां लंबे समय से रह रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

बिलासपुर में युवती से 1.5 लाख की ठगी

05-May-2026
बिलासपुर (शोर संदेश)। एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई, जिसमें साइबर ठग ने खुद को बैंक अफसर बताकर क्रेडिट कार्ड ऑफर के नाम पर लगभग 1.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मुंगेली नाका निवासी 26 वर्षीय युवती प्राइवेट नौकरी करती है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी राकेश मित्तल बताया और क्रेडिट कार्ड ऑफर की जानकारी दी।
इसके बाद ठग ने युवती को पे-जैप ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और लिमिट सेट करने के बहाने ओटीपी मांगा। जैसे ही युवती ने ओटीपी साझा किया, उसके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन होने लगे। शिकायत के अनुसार, 16 और 17 मार्च को कुल 49,416 रुपये और 55,593 रुपये की दो ट्रांजेक्शन हुईं, जिससे करीब 1.05 लाख रुपये की ठगी हुई। बाद में अन्य ट्रांजेक्शन जोड़कर कुल नुकसान लगभग 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गया। घटना की जानकारी युवती को तब हुई जब उसके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन मैसेज आया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


क्रेडिट कार्ड का ऑफर, युवती से 1 लाख की ठगी

05-May-2026
बिलासपुर (शोर संदेश)। एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठग ने खुद को बैंक अफसर बनकर उसे क्रेडिट कार्ड का ऑफर बताया। जिसके बाद पे-जैप ऐप डाउनलोड कराकर एक लाख 5 हजार रुपए ट्रांजेक्शन कर लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मुंगेली नाका में रहनी वाली 26 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। उसने थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि 17 मार्च को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अफसर बताया। इस दौरान कथित बैंक अफसर ने क्रेडिट कार्ड ऑफर की जानकारी दी। जिसके बाद युवती को पे-जैप ऐप डाउनलोड करने कहा। इसके बाद कथित बैंक अफसर ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट सेट करने का झांसा दिया और युवती के मोबाइल पर आए ओटीपी मांग लिया।। युवती ने जेसे ही ओटीपी साझा की, उसके क्रेडिट कार्ड से दो दिन के भीतर अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर लिए। शिकायत के अनुसार, 16 और 17 मार्च को 49,416 रुपए और 55,593 रुपए की राशि निकाल ली गई। युवती को घटना की जानकारी तब हुई, जब उनके क्रेडिट कार्ड से संबंधित ट्रांजेक्शन का मैसेज मिला। युवती ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद का नाम राकेश मित्तल बताया और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क किया था। ठगी में उपयोग किए गए कार्ड का विवरण भी पुलिस को सौंप दिया गया है। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


निपनिया-भाटापारा रुट वाली निरस्त ट्रेनें बहाल

05-May-2026
बिलासपुर ( शोर संदेश )। रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डर लॉन्चिग कार्य के कारण रद्द की गई ट्रेनों को रेलवे ने रिस्टोर कर दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 755/07-09 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के कारण पूर्व में निरस्त एवं आंशिक रूप से निरस्त की गई यात्री ट्रेनों को रिस्टोर कर दिया गया है। 
गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया –झारसुगुड़ा मेमू को दिनांक 06 मई 2026 को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार गोंदिया से झारसुगुड़ा तक चलेगी। गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को दिनांक 06 मई 2026 को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार झारसुगुड़ा से गोंदिया तक चलेगी। 6 मई 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
6 मई 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। 6 मई 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। 6 मई 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।


+ Load More

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account