ब्रेकिंग न्यूज

7 से 19 जून तक कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चलेंगी, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

14-May-2026
बिलासपुर (शोर संदेश)। बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चांपा स्टेशन में चौथी रेललाइन जोड़ने के कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 74 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह कार्य 7 जून से 19 जून तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इसके कारण कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। समर सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों के 10 लाख से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेललाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। करीब 206 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन परियोजना में अब तक 180 किलोमीटर से अधिक रेललाइन बिछाई जा चुकी है। इसी कड़ी में चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
रद्द होने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें
7 से 18 जून तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8 से 19 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
12 जून को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 जून को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 व 12 जून को यशवंतपुर से चलने वाली 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 व 14 जून को कोरबा से चलने वाली 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 व 15 जून को तिरुअनंतपुरम नॉर्थ से चलने वाली 22648 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 व 17 जून को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
 


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account