ब्रेकिंग न्यूज

Maharashtra

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के पास हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

30-Dec-2025
नई दिल्ली। ( शोर संदेश ) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बस रामनगर के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 18 से यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।”
उन्होंने आगे कहा, “हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” 



 

रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा, हाई-स्पीड ऑडी अनियंत्रित होकर टकराई

29-Dec-2025
रायपुर। ( शोर संदेश )  राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर-दो पर बीती रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना राजेंद्र नगर के पास ओवरब्रिज पर हुई, जहां तेज गति में चल रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन फट गया और आगे का पूरा बोनट चपट हो गया।
हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार कार का नंबर सीजी 04 क्यूं 4411 बताया जा रहा है।
दुर्घटना के बाद सड़क पर कार का इंजन ऑयल और अन्य तरल पदार्थ फैल गया, जिससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई। इस कारण वहां से गुजर रहे कुछ दोपहिया वाहन सवार और राहगीर भी फिसलकर गिर पड़े। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर सड़क की सफाई कराई गई, ताकि यातायात को सुचारु किया जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 





 

भारी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

11-Nov-2025
कोरबा।( शोर संदेश )।  कोरबा-पश्चिम एसईसीएल के दीपका खदान क्षेत्र में एक सड़क हादसे में निजी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना 10 नवंबर की रात न्यू सीएचपी, PQR-1 ड्राइव हाउस के सामने हुई। मृतक की पहचान बुड़गहन (बलौदा) निवासी निलेश पटेल (25) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में लोडर सहायक के रूप में कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार, निलेश पटेल अपनी बाइक से खदान में नियोजित निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान, खदान परिसर से गुजर रहे एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक समेत निलेश भारी वाहन के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

कोसमर्रा डेंजर प्वाइंट के पास एक ही दिन में दो घटना, चार घायल

07-Nov-2025
धमतरी। ( शोर संदेश )  भखारा रोड में कोसमर्रा डेंजर प्वाइंट है, जहां एक ही दिन में दो घटनाएं हुई है। पहली घटना में तीन बाइक आपस में भिड़ंत हो गए, जिसमें चार से अधिक लोग घायल हुए है। वहीं एक बाइक चालक को बचाने कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। हादसा में किसी को चोंटे नहीं आई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भानपुरी निवासी गणेश साहू 50 वर्ष अपनी पत्नी रामेश्वरी साहू 48 वर्ष के साथ उपचार कराने के लिए भखारा अस्पताल जा रहे थे, तभी कोसमर्रा के डेंजर प्वाइंट के पास दो अन्य बाइक आकर आपस में भिड़ंत हो गई। हादसा में एक बाइक में सवार दो लोगों को चोटें आई है, जबकि दूसरा बाइक में सवार युवकों को किसी तरह चोटें नहीं आई और वे वहां से चले गए। जबकि अस्पताल जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाकर भर्ती किया गया है, जहां उपचार जारी है। इस घटना के कुछ देर बाद एक कार बाइक चालक को बचाने अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। हादसा में किसी को चाेटें नहीं आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को इसी स्थान पर तरसीवां निवासी विजय कुमार को एक बुलेट चालक ने ठोकर मारकर फरार हो गया। हादसा में विजय को चोटें आई है। उनके उंगली कट गई है। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात बुलेट चालक को ढूंढ रही है।
 

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

07-Nov-2025
रायपुर( शोर संदेश )  । राजधानी के टेकारी रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदर टक्कर मार दी, इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लोगों का गुस्सा इतना था कि वे सड़क से हटने को तैयार नहीं थे, जिससे इलाके में भारी जाम की स्थिति बन गई। पुलिस टीम हंगामा शांत कराने और यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कुश साहू, टेकारी निवासी के रूप में हुई. कुश दूध बेचने का काम करता था। आज सुबह वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर निकला था। लेकिन तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।









 

तुरतुरिया जा रही पिकअप पलटी: एक की मौत, 17 घायल, 5 की हालत गंभीर

31-Oct-2025
बलौदाबाजार। ( शोर संदेश )  बलौदाबाजार जिले में तुरतुरिया दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए हैं इनमें से 5 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, पिकअप में लगभग 30 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा लवन थाने के डोंगरीडीह के पास हुआ है। ग्राम भोथीडीह एवं ठाकुरदेवा (थाना मस्तूरी) से कैवर्त परिवार के करीब 30 सदस्य पिकनिक मनाने के लिए तुरतुरिया, कसडोल जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरीडीह (थाना लवन) के पास पिकअप वाहन (क्रमांक CG 07 AW 4726) का पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
17 लोग लोग घायल
हादसा इतना जबरदस्त था कि, वाहन में सवार 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल लोगों को अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि, टायर फटने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।
गंभीर रूप से घायलों के नाम
1. कु. प्रिया कैवर्त पिता जोहित लाल (20 वर्ष) निवासी भोथीडीह
2. खिलेश कैवर्त पिता परमेश्वर (10 माह) निवासी भोथीडीह
3. श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त पति जोहित (भोथीडीह)
4. श्रीमती गंगा कैवर्त पति परमेश्वर (28 वर्ष) निवासी तरौद, थाना अकलतरा
5. नितेश कैवर्त पिता अंगद (26 वर्ष) निवासी भोथीडीह
मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त्य (55 वर्ष), पिता रामलाल, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार कसडोल अस्पताल में जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सभी घायलों को कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

पटरी से उतरा इंजन, बीच रास्ते में रोकनी पड़ी अंबिकापुर, सारनाथ और बेतवा एक्सप्रेस को

10-Sep-2025
रायपुर।  ( शोर संदेश ) बेलगहना के पास मंगलवार रात को ट्रेन का एक इंजन पटरी से उतर गया। इससे तीन ट्रेने देरी से रवाना हुईं। रायपुर रेल मंडल के भाटापारा, निपानिया, तिल्दा नेवरा स्टेशन पर हेल्प बूथ खोले गए और यात्रियों की सुविधा के लिए खाद्य पदार्थों के स्टॉल खुलवाए। यह घटना पेंड्रा रोड-बिलासपुर मुख्य लाइन पर रात 9 बजे हुई। दो घंटे बाद लाइन खुल पाई, इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
डबल लाइन वाले इस सेक्शन में दुर्घटना होने से दुर्ग से रवाना हुई 18241 दुर्ग-अंबिकापुर, 15160 दुर्ग छपरा और 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस को भाटापारा निपनिया, तिल्दा नेवरा में नियंत्रित किया गया।
रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि घटना रात 9 बजे के आसपास हुई। डीजल इंजन के दो पहिए पटरी से उतर जाने के कारण भाटापारा, निपानिया, तिल्दा नेवरा स्टेशन पर हेल्प बूथ खोलने के साथ ही यात्रियों की सुविधा की व्यवस्था कराई गई। रात सवा 11 बजे के आसपास यातायात बहाल हुआ।

दहिकोंगा हादसा: ट्रेलर से टकराकर हाईवा पलटी, एंबुलेंस भी चपेट में

09-Sep-2025
कोण्डागांव । शोर संदेश ) दहीकोंगा नेशनल हाईवे 30 पर सोमवार की सुबह करीब 7 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रही हाईवा को टक्कर मार दी, जिससे हाईवा मौके पर ही पलट गई।
हादसे के बाद पीछे चल रही 108 एंबुलेंस भी ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में एंबुलेंस का स्टाफ सुरक्षित रहा, उन्हें किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई।
वहीं ट्रेलर चालक गाड़ी में बुरी तरह फँस गया, उसे लोगों और पुलिस की मदद से घंटों की मशक्कत से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान ट्रेलर चालक अनिल जायसवाल निवासी मध्यप्रदेश ने दम तोड़ दिया है।
ज्ञात हो कि नेशनल हाइवे 30 पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया था, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई थी, वहीं 12 घण्टे के भीतर ही दूसरी बड़ी घटना दहिकोंगा के पास हुई।
 

 


SDM की सरकारी गाड़ी से टकराकर 5 माह की

13-Aug-2025
बिलासपुर।  ( शोर संदेश ) जिले में एसडीएम की सरकारी गाड़ी की टक्कर से 5 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई है। हादसे में महिला का पति और दो बच्चे भी घायल हुए हैं। यह घटना राखी के दिन हुई थी, लेकिन हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया था। मामले मे आज खुद ग्रामीणों ने वाहन को खोज कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि नीली बत्ती लगी हुई गाडी पर एसडीएम लिखा हुआ है।
दरअसल, राखी के दिन 9 अगस्त को कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह के पास यह हादसा हुआ। भरनी के देवरी गांव निवासी सुमित सूर्यवंशी अपनी गर्भवती पत्नी हेमलता, सात साल की बेटी मिंटी और 10 साल के बेटे रिशु के साथ राखी मनाने पत्नी के मायके सेमरताल जा रहा था। जहां उसकी पत्नी अपने भाइयों को राखी बांधने वाली थी। लेकिन वो वहां पहुंच पाती उससे पहले ही रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। पति सुमित और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया था। आरोप है कि यह वाहन पेंड्रा एसडीएम ऋचा चंद्राकर का सरकारी वाहन है, जो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने तलाश कर गाड़ी को खोज निकाला और थाने में सौंप दिया।
इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल बेटा रिशु अभी भी सिम्स में भर्ती है। जबकि बेटी को छुट्टी दे दी गई है। पति का इलाज भी जारी है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
 


+ Load More

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account