ब्रेकिंग न्यूज

पीएम मोदी ने सीएम विष्णुदेव साय को दी जन्मदिन की बधाई, विकास कार्यों की सराहना

21-Feb-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साय के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री साय के प्रयास छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति दे रहे हैं और लोगों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने साय के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से राज्य की डबल इंजन सरकार जनकल्याण की नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही है। उन्होंने ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ के पूर्ण योगदान का भरोसा दिलाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण को मजबूत बताया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा और रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में राज्य के विकास और सुशासन की सराहना की। 
 


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account