ब्रेकिंग न्यूज

21 नक्सलियों का सरेंडर, कांकेर में नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो में थे सक्रिय

27-Oct-2025
कांकेर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। जंगल से निकलकर सभी नक्सली सरेंडर करने कांकेर पहुंचे। इनमें DVCM, ACM कैसे कैडर के नक्सली शामिल हैं। ये सभी नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो में सक्रिय थे। अपने साथ AK-47, इंसास, SLR जैसे 18 ऑटोमैटिक हथियार भी लाए।
ये सभी नक्सली नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो के अंतर्गत केशकाल डिवीजन, कुएमारी, किसकोडो एरिया कमेटी में सक्रिय थे। सरेंडर करने वालों में DVCM सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल है। इन 21 में 8 पुरुष और 13 महिला माओवादी शामिल हैं। इन 21 कैडरों में 4 DVCM, 9 ACM और 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं।
अब, 26 अक्टूबर को 21 नक्सलियों के सरेंडर के बाद उत्तर बस्तर डिवीजन की इंद्रावती एरिया कमेटी का माड़ डिवीजन लगभग खाली हो गया है। ये सभी नक्सली अपने साथ 3 एके-47, 4 एसएलआर, 2 इंसास, 6 303, 2 सिंगल-शॉट राइफल और 1 बीजीएल लॉन्चर लेकर आए थे।
पिछले करीब 10 दिन में बस्तर में ही 231 नक्सलियों ने हथियार के साथ हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। जबकि, पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली लीडर भूपति समेत 61 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा और हथियार डाल दिए। पिछले 15 दिनों के अंदर इन दोनों जगहों पर 292 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account