ब्रेकिंग न्यूज

दुर्ग में अफीम-डोडा चूरा तस्करी पर कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

24-Mar-2026
दुर्ग।( शोर संदेश ) जिले में नशीले पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलगांव और कुम्हारी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 ग्राम अफीम, 670 ग्राम डोडा चूरा, नगद रकम, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और वाहन जब्त किया गया है। अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिलोदा स्थित राजस्थानी भोजनालय क्षेत्र में दबिश देकर राजस्थान के पिलवा गांव निवासी सुखराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। उसकी डस्टर गाड़ी की तलाशी में 670 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। साथ ही 18,540 रुपए नकद और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जांच में सामने आया कि पहले गिरफ्तार आरोपी विकास बिश्नोई ने सुखराम की संलिप्तता का खुलासा किया था। इससे पहले भी पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और नगदी जब्त की थी।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account