ब्रेकिंग न्यूज

राज्यपाल डेका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

31-Oct-2026
रायपुर।( शोर संदेश ) 31 अक्टूबर 2026 राज्यपाल रमेन डेका ने लौह पुरूष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज लोकभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल डेका ने अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे एवं लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


leave a comment

Feedback/Enquiry



Log In Your Account