ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ में भयानक हादसा : NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल

23-Oct-2026
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाइवे 53 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा के संबलपुर से आ रही कार दुर्घटना का शिकार हो गई. 16 चक्का ट्रक में कार पीछे से जा घुसी. हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना पटेवा थाना क्षेत्र में बावनकेरा की है. नक्शे देखें

शादी में शामिल होने गए थे संबलपुर
घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है. प्रारंभिक तौर पर सभी राजनांदगांव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कार में घटना के वक्त 5 लोग सवार थे. वह ओडिशा के संबलपुर में शादी में शामिल होने के लिए गए थे. पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बावनकेरा चौक पर तेज रफ्तार कार 16 चक्का ट्रक से जा टकराई. ट्रक के पीछे के हिस्से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के वक्त कार में 5 लोग सवार थे. राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

2 महिलाओं की मौत, 3 घायल
पुलिस ने वाहन में मौजूद लोगों को बाहर निकाला. सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया. डॉक्टरों ने दो महिलाओं की मृत घोषित कर दिया. वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.
पुलिस ने वाहनों को मार्ग से हटाया, ताकि यातायात प्रभावित न हो. मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं हादसे के कारणों की जांच और मृतकों की पहचान करने के लिए पुलिस जुटी हुई है.

 



leave a comment

Feedback/Enquiry



Log In Your Account