ब्रेकिंग न्यूज

महतारी वंदन योजना पर नया अपडेट, ई-केवाईसी नहीं तो बंद होगा लाभ!

11-Apr-2026
कोरबा (शोर संदेश)। महतारी वंदन योजना लागू होने के बाद प्रदेश सरकार पहली बार बड़े पैमाने पर हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन कर रही है। हितग्राहियों की पहचान और विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए वार्डों में शिविर लगाई जा रही है। योजना का लाभ मिलती रहे इसके लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है।
इसकी जानकारी कोरबा जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। बताया गया है कि जिले में दो लाख ९५ हजार ७०६ महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। सभी हितग्राहियों की ई- केवाईसी की जा रही है। नौ अप्रैल 2026 की स्थिति में दो लाख 74 हजार 432 महिलाओं की ई- केवाईसी होनी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।
30 जून तक लगाई जाएगी शिविर
ई-केवाईसी 30 जून तक शिविरों के माध्यम से की जाएगी। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले हितग्राहियों के लिए एक जुलाई से 31 अगस्त तक संबंधित परियोजना कार्यालय में विशेष व्यवस्था से की जाएगी। सभी हितग्राहियों से कहा गया है कि, वे अपने पास के केंद्र जैसे सीएससी, लोक सेवा केंद्र या आंगनवाड़ी केंद्र में आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें।


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account