ब्रेकिंग न्यूज

बाढ़ प्रभावित बस्तर में राहत सेवा, संत रामपाल जी महाराज की ओर से पहुंचाया गया भोजन

04-Oct-2026
जगदलपुर/बस्तर(शोर संदेश)।  बस्तर में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ओडिशा के बांधों से छोड़े गए पानी और लगातार हो रही बारिश के चलते नदी का पानी आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गया। जगदलपुर के लालबाग सहित कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डोंगाघाट सहित कुछ क्षेत्रों में स्थिति गंभीर होने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया गया। कई परिवारों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों में जाना पड़ा।

बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के सामने भोजन और अन्य जरूरी जरूरतों की समस्या भी खड़ी हो गई। ऐसे समय में संत रामपाल जी महाराज जी की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन सेवा शुरू की गई। इसके तहत जगदलपुर के लालबाग आमागुड़ा, डोंगापाल स्थित नदी किनारे की बस्ती तथा शासकीय हाई स्कूल हाटकचोरा में बनाए गए राहत शिविरों तक ताजा भोजन पहुंचाया गया।

इस सेवा का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाना है, ताकि कठिन परिस्थिति में उन्हें भोजन के लिए परेशान न होना पड़े। आपदा के समय प्रभावित लोगों तक भोजन और आवश्यक सहायता पहुंचाना उनके लिए राहत का कार्य है। संत रामपाल जी महाराज जी की ओर से की जा रही यह भोजन सेवा बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक प्रयास है।

इसके अलावा, संत रामपाल जी महाराज की ओर से चलाए जा रहे अन्नपूर्णा मुहिम के तहत देश-विदेश में जरूरतमंद परिवारों को हर महीने निःशुल्क राशन और जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाता है। इस मुहिम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक भोजन और रोजमर्रा की जरूरी चीजें पहुंचाना है, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण किसी परिवार को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े।


leave a comment

Feedback/Enquiry



Log In Your Account