ब्रेकिंग न्यूज

*पिछले 4 दिनों में अंडमान निकोबार में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं*

29-Aug-2021

नई दिल्ली (शोर संदेश) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में महामारी के मामलों की संख्या 7,560 पर बनी हुई है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत होने के कारण मृतकों की संख्या 129 पर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के तीन मरीजों का इलाज चल रहा है और 7,428 लोग इस बीमारी से अभी तक उबर चुके हैं। अभी तक 3,59,749 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है जिनमें से 1,04,928 ने दोनों खुराक ले ली हैं। अंडमान और निकोबार प्रशासन ने कोविड-19 का पता लगाने के लिए अभी तक 4.84 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गयी है।



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account