ब्रेकिंग न्यूज

*मणिपुर में लूटे गए 16 हथियार 11 तरह के गोला बारूद बरामद*

14-Aug-2023

इंफाल (शोर संदेश)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 48 घंटों के दौरान लूटे गए 16 हथियार, 11 प्रकार के गोला-बारूद और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं, अधिकारियों ने रविवार रात को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर राज्य में कहीं से भी हिंसा की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है, जबकि लोग कई मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन करते रहे। संयुक्त सुरक्षा बलों ने लूटे गए हथियारों को बरामद करने के लिए घाटी और पहाड़ी इलाकों दोनों में अपना तलाशी अभियान जारी रखा। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, 3 मई को मणिपुर में भड़के जातीय दंगों के दौरान भीड़, हमलावरों और उग्रवादियों द्वारा विभिन्न पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों से 4,000 से अधिक अत्याधुनिक हथियार और लाखों गोला-बारूद लूट लिए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक लूटे गए 50 फीसदी से भी कम हथियार और गोला-बारूद बरामद किया जा सका है।



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account