ब्रेकिंग न्यूज

*पीएम मोदी की सभा में जा रहे 5 पुलिस जवानों की सड़क दुर्घटना में मौत*

19-Nov-2023

नागौर  (शोर संदेश)। राजस्थान के नागौर जिले में पीएम मोदी की सभा में जा रहे पुलिस के जवानों की कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में पुलिस के 5 जवानों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर के बाद परखच्चे उड़ गए। सभी जवान चुनावी ड्यूटी में अपनी सेवा देने के लिए जवान जा रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते में हादसा हो गया। नागौर से चूरू जिले में प्रवेश के बाद कणुता गांव के पास ये हादसा हुआ है। हादसे में नागौर जिले के खींवसर थाना के पुलिसकर्मी रामचंद्र, कुंभाराम, थानाराम, लक्ष्मण सिंह और सुरेश की मौत हो गई है। कांस्टेबल सुखराम और हैड कांस्टेबल सुखराम घायल है। घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजीपी उमेश मिश्रा ने सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। डीजीपी ने आईजी को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये है। बता दें, चूरू जिले के तारानगर में पीएम मोदी की जनसभा है। चुनावी ड्यूटी के तहत पुलिस के जवानों की गाड़ी चूरू जा रही थी। पीएम मोदी आज शेखावाटी के दौरे पर हैं। करीब साढ़े 12 बजे तारानगर में सभा को संबोधित करेंगे। यहां कुछ दिन पहले राहुल गांधी भी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। तारानगर से नेता प्रतिपक्ष बीजेपी के राजेंद्र सिंह राठौड़ और कांग्रेस के दिग्गज जाट नेता नरेंद्र बुढ़ानिया के बीच मुकाबला है।



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account