ब्रेकिंग न्यूज

दिल्ली के बाद कांपी बिहार की धरती, सीवान में महसूस किए गए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

17-Feb-2025
पटना।   ( शोर संदेश )  दिल्ली के बाद अब बिहार में भी भूकंप आने की खबर है. बताया जा रहा है कि बिहार के सीवान में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिससे लोग दहशत में आ गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता भी दिल्ली में आए भूकंप के बराबर यानी 4.0 दर्ज की गई. भूकंप आने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी देर से खुले आसमान के नीचे खड़े रहे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई.
क्या बोले सीवान के लोग?
बिहार के सीवान में भूकंप आने के बाद लोगों ने कहा कि उन्हें लगा कि जैसे धरती बहुत जोर-जोर से हिल रही है. उसके बाद लोगों ने अपने परिजनों को अलर्ट कर दिया और जल्दी से घरों से बाहर निकल आए. भूकंप आने के बाद भी कई लोग काफी देर तक अपने-अपने घर में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, क्योंकि उन्हें आफ्टर शॉक आने का डर था. जिससे वे काफी देर तक खुले आसमान के नीचे ही खड़े रहे.
सुबह 8.02 बजे आया भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स पर एक पोस्ट कर इस भूकंप के बारे में जानकारी दी. जिसमें एनसीएस ने लिखा, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई. ये भूकंप 17 फरवरी की सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर आया. जो अक्षांश: 25.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.42 डिग्री पूर्वी अक्षांश पर केंद्रित था. इस भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 10 किमी की गहराई में था.

 



leave a comment

Feedback/Enquiry



Log In Your Account