ब्रेकिंग न्यूज

*नरबलि मामले में हाईकोर्ट ने ख़ारिज की आरोपी महिला की जमानत याचिका*

04-Jan-2023

कोच्चि (शोर संदेश)। केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को सनसनीखेज नरबलि मामले में आरोपी महिला की जमानत याचिका खारिज कर दी जिसमें दो महिलाओं की कथित रूप से नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस ने मामले के तीन आरोपियों में से एक लैला भगवल सिंह द्वारा दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। यह जानकारी उनके वकील ने दी है।

आदेश का विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

पुलिस रिमांड रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों को न केवल मार दिया गया था, बल्कि उनके शरीर को क्षत-विक्षत और टुकड़ों में काट दिया गया था। 11 अक्टूबर, 2022 को पठानमथिट्टा जिले के एलंथूर गांव में दंपति के घर के परिसर से मृतक के कटे हुए शरीर के अंगों को निकाला गया था।



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account