ब्रेकिंग न्यूज

*नूंह में शोभायात्रा 28 को, धारा 144 लागू*

28-Aug-2023

नूंह (शोर संदेश)।हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठन सोमवार को शोभायात्रा निकालेंगे। 31 जुलाई को इसी यात्रा के दौरान बवाल मचा था और तनाव फैल गया था। तब भड़की हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई थी। सावन के आखिरी सोमवार पर हिंदू संगठन उसी अधूरी यात्रा को पूरी करने पर अड़े हैं, जबकि प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। पूरे नूंह जिले में सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। धारा 144 लागू है। स्कूल-कॉलेज के साथ ही बैंक बंद हैं। प्रशासन को आशंका है कि इस बार शोभायात्रा में भारी संख्या में भक्त जुट सकते हैं, क्योंकि इस बार किसी एक संगठन के बजाय समस्त हिंदू समाज की ओर से यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजक बोले- किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं
आयोजकों का कहना है कि धार्मिक यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, जबकि जिला प्रशासन ने पहले ही कह दिया था कि यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा था कि यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। लोग कानून व्यवस्था और परिस्थितियों को देखते हुए अपने स्थानीय मंदिरों में जाकर जलाभिषेक और पूजा पाठ करें।



leave a comment

Feedback/Enquiry



Log In Your Account